बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती ने खुशियों के त्योहार दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों और खासकर वीर सैनिकों को उत्तर प्रदेश के युवाओं व समस्त आम जनता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दिवाली का पर्व लोगों के जीवन में खुशी व खुशहाली लाए ऐसी कुदरत से कामना है। (Mayawati best wishes)

तस्वीरें-पुलिस स्मृति दिवस: …जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी

सरकारों को ईमानदार होने की जरूरत

  • इस पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अनवरत संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लोगों में खुशी व खुशहाली के लिए जरूरी है कि समाज में व्याप्त हर प्रकार की जुल्म, ज्यादाती, जातिवाद व शोषण का अंत हो तथा लोगों को न्याय मिले।
  • जिसके प्रति केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही सरकारों को इमानदारी पूर्वक काफी गंभीर होने की जरूरत है।

सीएम योगी अयोध्या में मनाएंगे छोटी दिवाली, यहां देखें कार्यक्रम का समय

गरीबों की मदद से हो जाएंगी खुशियां डबल

  • मायावती ने दीपावली के पर्व पर आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में कहा कि त्योहारों की खुशियों में लोगों को अपने गरीब जरूरतमंद पड़ोसियों आदि को भूलना नहीं चाहिए।
  • बल्कि उनका भी जरुर ख्याल रखना चाहिए।
  • खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं। (Mayawati best wishes)
  • इसलिए इस बात का ख्याल ख्याल रखें कि कम से कम इस त्यौहार में कोई गरीब भूखा न सोने पाए।
  • अपनी खुशियों में उन्हें जरूर शामिल कीजिए।
  • आपकी खुशियां डबल हो जाएंगी।

भैयादूज छठ पूजा की दीं शुभकामनायें

  • इसके साथ ही सरकार को अपनी तरफ इच्छा शक्ति से यह सुनिश्चित करना होगा कि यह त्योहार पूरे तौर पर शांति व्यवस्था के साथ गुजरे।
  • कोई भी असमाजिक, आपराधिक तत्व अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं होने पाए।
  • इसके अलावा मायावती ने दीपावली के तुरंत बाद ही गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा के लिए भी लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। (Mayawati best wishes)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें