Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मायावती दलितों को भूलकर माया के चक्कर में पडी़ रहीः डा0 महेन्द्र पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा0 महेंद्र नाथ पांडेय ने इलाहाबाद भाजपा मीडिया सेंटर पर इलाहाबाद के छात्रों एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि जिन दलितों ने मायावती को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, वह उन्हें ही भूल कर माया के चक्कर में पड़ी रही। माया के फेर ने ही मायावती के दिन फेर दिए। त्रिपुरा का वांमपथी किला दो-तिहाई बहुमत से ढहा दिया गया।

डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है और देश के राजनीति की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले लोग आज किसी न किसी पद पर गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन पदों को सुशोभित कर रहे हैं। छात्र जीवन के संघर्ष से आगे का मार्ग और वैचारिक दर्शन से राजनीति की दिशा तय होती है। आप विचारों से अपने को सशक्त बनाए, जिससे राजनीति करने वालों को दिशा प्रदान कर सकें।

ये भी पढ़ेः कृषि निदेशक ने दिया प्रधानाचार्य को धमकी, ऑडियो हुआ वायरल

इलाहाबाद को स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख स्थान, क्रांतिकारियों की जननी राष्ट्रीय राजनीति को अनेक प्रतिभाएं देने वाला शहर बताया। उन्होंने आगे कहा कि आप इलाहाबाद में शिक्षा ग्रहण करने आए हैं, अपने को गौरवान्वित महसूस कीजिए, शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति भी अपना चिंतन करिए। पूर्वोत्तर में सरकार बनने पर बेचैन कांग्रेस और विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकने का सुझाव दिया और कहा कि हमें जनादेश प्राप्त हुआ है। कांग्रेस तो संवैधानिक अधिकार का दुरुपयोग कर धारा 356 लगाकर ज्यादातर प्रदेशों में अपनी चौधराहट करती थी। त्रिपुरा का वामपंथी किला दो तिहाई बहुमत से ढहा दिया गया।

डा0 पाण्डेय ने कहा कि मायावती जिन दलितों के दम पर उत्तर प्रदेश की कई बार मुख्यमंत्री बनी, वह उन्हें भूल कर माया के चक्कर में ही पड़ी रही। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें माया से प्रेम होता है वह विकास नहीं कर सकते। देश का विकास मोदी और प्रदेश का विकास योगी जी जैसे लोग करते हैं, उनके पास कोई संपत्ति नहीं होती। लूट-खसोट वाले लोग जिनके पास आलीशान बंगले होते हैं वह देश के उन्नयन के विषय में कदापि नहीं सोचा करते, मोदी जी और योगी जी देश के विकास और प्रगति का चिंतन करते हैं।

डा0 पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी सरकारों को लोक कल्याण एवं गरीबों की सरकार बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के बीच रहकर कार्य करने वालों को ही चुनाव में प्रत्याशी बनाती है। उन्होंने मोदी जी और योगी जी के विकास रथ की भी चर्चा की। उन्होंने कहा हम लोग भारतीय संस्कृति के पोषक हैं और योगी आदित्यनाथ जी स्वयं जीती जागती भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। सपा के पाप का जवाब इलाहाबाद और गोरखपुर के उपचुनाव में युवा देगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश को संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि रोजगारों के लिए प्रदेश के युवा को अन्य किसी प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को राष्ट्रवादी संगठन बताया।

ये भी पढ़ेः पूर्व मंत्री आजम खां पर लगा दलितों की जमीन हड़पने का आरोप

मंच पर उपस्थित विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक भूपेश चैबे, विधायक डॉक्टर अजय भारती, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला एवं इलाहाबाद महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रवास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 मार्च को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सोरांव, फूलपुर एवं शहर उत्तरी विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में तीन जनसभाओं में विजय शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 08 मार्च को सुबह 11 बजे पं0 जवाहर लाल नेहरू इण्टर कालेज, जलालपुर के पास ग्राउण्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री योगी दोपहर 01 बजे छत्रपति शिवाजी डिग्री काॅलेज ग्राउण्ड सहसों तथा दोपहर 03 बजे तुलसीमंच लेबर चौराहा अल्लापुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल 09 मार्च को झूंसी इलाहाबाद में व्यापारी समागम कार्यक्रम में जनसंवाद करेंगे। श्री गोयल फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में 09 मार्च को दोपहर 12 बजे पेट्रोल पम्प के बगल में झूंसी इलाहाबाद में आयोजित व्यापारी समागम को संबोधित करेंगे।

Related posts

गैंगरेप एसिड अटैक पीड़िता ने फिर लगाया तेजाब फेंकने का आरोप!

Sudhir Kumar
7 years ago

बाल विकास मंत्रालय का कार्यक्रम, 3 दिवसीय आंगनबाड़ी प्रशिक्षण शुरू,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हुईं शामिल। 

Desk
4 years ago

कासगंज दंगा मामले को लेकर सुनवाई, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही सुनवाई, एनआईए से जांच कराए जाने को लेकर याचिका, 50 लाख मृतक आश्रितों को दिए जाने की याचिका, पाकिस्तानी, बंग्लादेश, रोहिंग्या शामिल होने की जांच, हाईकोर्ट में चल रही है मामले पर सुनवाई।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version