प्रदेश के हर जिलों मे बसपा प्रमुख मायावती का जन्म दिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर अपना 62वां जन्मदिन मनाया। जन्म दिम के मौके पर वे अपने जीवन पर आधारित किताब के 13वें संस्करण मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामाका विमोचन की जिसका नाम ब्लू बुक का दिया।

[foogallery id=”171455″]

 बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि मेरे जन्मदिन को बसपा के लोग देश भर में हमारे संतो, गुरुओं, अंम्बेडकर, कांशीराम की सर्वजन हिताय की सोच पर जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं। पार्टी द्वारा ये ऐसी समाजसेवा है, जो सत्ता में न रहने पर होती रहती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा एक ऐसी अकेली पार्टी है जो बाबा साहेब के रास्ते पर पूरी तरह चलती आ रही है। मैंने अपना पूरा जीवन इस पर लगाया, पहले कांग्रेस और अब भाजपा इसे खत्म करने की कोशिश करते आए हैं लेकिन सफल नही हुए।

mayawati launch blue book on her 62th birthday
mayawati launch blue book on her 62th birthday

इस दौरान पार्टी प्रमुख में अपने जन्म दिन के मौके पर कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरे देश मे महापुरषों के नाम पर जनकल्याण कारी के रूप में मानते है। जन्म दिन के कार्यक्रम में असहाय लोगों की मदद की जाती है, बसपा सत्ता में न रहने पर भी इस तरह के कार्य कर रही है। बसपा संविधान को मानने वाली पार्टी है दलितों के मशीहा भीम राव अम्बेडकर के रास्ते पर चलकर समाज का उत्थान करना चाहती है। मायावती का बयान पूंजी वादी पार्टी हमे बढ़ने नही देना चाहती है।

वहीं, विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने पार्टी को खत्म करने की हर कोशिश की है। भाजपा भी अब भीमराव अम्बेडकर की फ़ोटो को लगाकर वोट लुभाने की कोशिश कर रही है। बाबा साहब को कांग्रेस ने भारत रत्न से भी सम्मानित क्यो नही किया है भाजपा एंड कंपनी आरक्षण की व्यवस्था को निष्क्रिय करने का काम कर रही है। कांग्रेस की राह पर है बीजेपी सरकार। ,कांग्रेस और बीजेपी के पास जवाब नही है। बसपा के लोगों ने किया है सब कुव्ह कुर्बान और दलितों की लड़ाई लड़ी है।, केंद्र और राज्य सरकार के लोग घिनौनी राजनीति कर पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रहे है।

लोकसभा औऱ विधानसभा में ईवीएम का गलत प्रयोग कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया: मायावती

भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा में ईवीएम का गलत प्रयोग कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही बीते दिनों प्रदेश के सहारनपुर में भी जातीय संघर्ष कराकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है।

राष्ट्रपति के पद पर दलित खड़ा कर दलित कार्ड खेल दिया वो भी फैला हुआ है। राज्यसभा में मुझे नही बोलने दिया जाता है। 1951 जो नीति बाबा साहब के लिए अपनाई गई थी वो ही मेरे साथ अपनाया जा रहा है। मेरे राज्यसभा के इस्तीफे का ही चुनाव में अच्छा परिणाम आया है। जातिवाद और पूंजीवाद रवैया के विरुद्ध निरंकुश रवैया के खिलाफ अब आवाज उठ रही है। हर- हर मोदी के एजेंडा हुआ फेल आने घर मे बचने में जुटे मोदी। दलित उत्पीड़न के कारण गुजरात मे इन्हें घर से बाहर कर देता। वहीं गुजरात तुनाव के बारे में बताया कि हार्दिक और कांग्रेस की मदद से जीत गुजरा चुनाव। दलित वर्ग के लोगो को सावधान रहने की जरूरत है। विकास की असलियत आने का ये परिणाम ये है कि गुजरात चुनाव के परिणाम। भाजपा और कांग्रेस की सोच देश की विकास की नही है। 31 प्रतिशत वोट पाकर आये है केंद्र में बीजेपी सरकार, देश के संविधान को बदलने की बात कहने वाले मंत्री को मोदी ने क्यो नही बर्खास्त।

भाजपा को बताया आरएसएस की सरकार : मायावती

भाजपा के मंत्री की सोच को ध्यान में रखकर ही बाबा साहब ने कहा था संविधान अच्छा या बुरा नही होता सोच कैसे है ये जरूरी है। भाजपा सरकार आरएसएस की सरकार बनकर रह गयी है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें