उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार 3 जनवरी को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया।

गरीबों को दबाने का काम किया:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस वार्ता के संबोधन में आगे भाजपा पर हमला जारी रखा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा की नीतियां गरीब विरोधी हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने गरीबों और कमजोरों को दबाने का काम किया है।
  • साथ ही मायावती ने नोटबंदी को इतिहास का काला अध्याय बताया।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, भाजपा जनता से अपने किये सभी वादे भूल गयी है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, नोटबंदी ईमानदारों के लिए अभिशाप है।

अच्छे दिनों के आसार खत्म:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, जनता के लिए अब अच्छे दिनों के आसार खत्म हो चुके हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा की नीतियां देश के लिए अभिशाप साबित हो रही हैं।
  • साथ ही मायावती ने कहा कि, भाजपा की नीतियों से जनता परेशान है।
  • मायावती ने आगे पीएम मोदी पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने कल जो भी बोला वो अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास था।
  • मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे दावा किया कि, देश कि 90 फ़ीसदी नोटबंदी से परेशान है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें