सपा नेता आजम खान के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ दिए गए बयान से सूबे की राजनीति में गर्माहट आ गयी है।

बसपा सुप्रीमो ने की कड़ी निंदा:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के नेता आजम खान एक बार फिर विवादित बयान के चलते घेरे में आ गए हैं।
  • अम्बेडकर की मूर्ति पर विवादित बयान देने के बाद सभही विरोधी राजनैतिक दल आजम खान की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।
  • आजम खान के बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कड़ी निंदा की है।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, सपा नेता आजम खान ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आजम खान को लोगों से अपने कृत्य की माफ़ी मांगनी चाहिए।

आजम खान का विवादित बयान:

  • आजम खान ने गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब पर विवादित बयान दिया था।
  • सपा नेता ने मूर्ति की उठी हुई उंगली को बसपा का मोटो बताया था।
  • उन्होंने कहा था कि, ये उठी हुई उंगली बताती है कि, वो प्लाट मेरा है।

भाजपा का भी प्रदर्शन:

  • वहीँ सपा नेता के विवादित बयान पर भाजपा ने मेरठ में प्रदर्शन कर आजम खान का पुतला फूंका।
  • साथ ही आजम खान को बर्खास्त करने की मांग भी की गयी।
  • इसके अलावा यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें इस विषय पर ज्ञापन सौंपा।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने भी आजम खान की बर्खास्तगी की मांग की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें