Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मेरठ। पुलिस की बड़ी कार्यवाही मिर्ची गैंग का सरगना गिरफ़्तार

ढाई लाख का इनामी मिर्ची गैंग का सरगना आशु जाट मुंबई से गिरफ्तार।

मेरठ। पिछले साल एक ही रात में रेंज के तीन पेट्रोल पंपों में डकैती की वारदातों को अंजाम देकर सुर्खियों में आया मिर्ची गैंग का सरगना आशु जाट आखिरकार पुलिस के हाथ चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद ढाई लाख के इनामी आशु को मुंबई में दबोच लिया गया है।

बताते चलें वर्ष 2019 में मई के महीने में परतापुर स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर सफेद रंग की डस्टर कार में सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसी रात इन बदमाशों ने बुलंदशहर और गुलावठी में भी दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया था। पुलिस की जांच में डकैती की इन वारदातों में मिर्ची गैंग का नाम सामने आया था। घटना के बाद से पुलिस मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट की तलाश में जुटी थी।

जिसके बाद पिछले 15 दिन से हापुड़ जनपद की पुलिस को आशु के मुंबई में होने का इनपुट मिला था। 15 दिन से आईजी प्रवीण कुमार के निर्देश पर हापुड़ और मेरठ पुलिस की टीम मुंबई में डेरा डाले हुए थीं। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को पुलिस ने मुंबई से मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें आशु जाट पर यूपी पुलिस ने ढाई लाख का इनाम घोषित किया था।

Related posts

कक्षा 9 की छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी ने किया रेप,ऑडियो भी किया वायरल

Desk
3 years ago

कैराना प्रकरण: भाजपा का राजनैतिक स्वार्थ- मौलाना अरशद मदनी

Kumar
8 years ago

ममता हुई दागदार, शिशु को सड़क किनारे फेंका !

Ashutosh Srivastava
8 years ago
Exit mobile version