उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी, जिसका आयोजन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के 5 विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में किया गया था।
सीएम समेत शिवपाल और रामगोपाल यादव रहे मौजूद:
- यूपी समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी।
- जिसे सपा प्रमुख के आवास पर आयोजित किया गया था।
- बैठक में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और प्रो० रामगोपाल यादव मौजूद हैं।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस बैठक में शामिल हुए।
बैठक में टिकट बंटवारे पर चर्चा:
- सपा प्रमुख के आवास पर चल रही बैठक समाप्त हो गयी है।
- बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत टिकट वितरण पर चर्चा की गयी थी।
- जिसके चलते सिर्फ समाजवादी परिवार के लोग ही इस बैठक का हिस्सा थे।
- किसी अन्य मंत्री या नेता को बैठक में शामिल नहीं किया गया था।
रामगोपाल यादव बोले, पार्टी में कोई मतभेद नहीं:
- सपा नेता प्रो० रामगोपाल यादव सोमवार को लखनऊ पहुंचे।
- उसके बाद सपा प्रमुख के आवास पर चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गयी।
- जिसके बाद रामगोपाल यादव मीडिया से मुखातिब हुए।
- इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि, पार्टी में टिकट के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है।
- अखिलेश-शिवपाल के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि, शिवपाल और अखिलेश में कोई मतभेद नहीं है।
- साथ ही टिकट बंटवारे पर उन्होंने सभी के संतुष्ट होंने की बात कही।
यह भी पढ़ें: 2017 चुनाव के चलते सपा ने बदले प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार