[nextpage title=”Navyug Kanya” ]

राजधानी के गुडंबा इलाके में स्थित ध्यानचन्द स्टेडियम में आगामी 8 दिसंबर से 18 दिसंबर तक अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का पहला आयोजन किया जायेगा। विश्व स्तर पर होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप (पुरुष), 2016 का आयोजन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल और प्रयास से होने जा रहा है लेकिन इसकी तैयारियां अभी काफी अधूरी हैं, यहां तक कि अभी तैयारियां शुरू भी नहीं हुईं हैं जबकि प्रतियोगिता में केवल 20 दिन ही बचे हैं। ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी क्या तैयारियां करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जहां तक कि संभावना व्यक्त की जा रही है कि जूनियर हॉकी विश्व कप (पुरुष) का उद्घाटन सीएम अखिलेश करेंगे। प्रतियोगिता का भारत सहित दुनिया के 100 से भी अधिक देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

अगले पेज पर देखिये वीडियो पढ़िये पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”Navyug Kanya” ]

सीएम को भेंट की थी हॉकी

https://www.youtube.com/watch?v=HNeZci7bm9M&feature=youtu.be

  • पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर हॉकी इण्डिया के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र बत्रा ने मुलाकात कर उन्हें एक हॉकी भेंट की थी।
  • इस दौरान डॉ. बत्रा ने लखनऊ में हॉकी प्रतियोगता का आयोजन कराने की इच्छा जाहिर की थी।
  • इसके बाद सीएम ने इस आयोजन का फैसला लिया।
  • इस दौरान सीएम ने कहा था कि हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है।
  • प्रदेश में भी यह खेल काफी लोकप्रिय है।
  • सीएम ने कहा था कि प्रदेश के कई महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय हॉकी टीम में भी अपना स्थान बनाया है।
  • इन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रौशन किया है।
  • हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द भी उत्तर प्रदेश के ही थे।
  • राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाने लगी हैं।
  • खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Hockey Junior World Cup
16 जूनियर पुरुष हॉकी टीमें लेंगी हिस्सा

  • दस दिनों तक होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप (पुरुष) में दुनिया की सबसे अच्छी 16 जूनियर पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी।
  • यह जूनियर वर्ग की विश्व की सबसे प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता है।
  • इस विश्व कप में भाग लेने वाली टीमें भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैण्ड, जर्मनी, जापान, कोरिया, नीदरलैण्ड, न्यूजीलैण्ड, एवं स्पेन हैं।

[/nextpage]

[ultimate_gallery id=”29678″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें