Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मड़ियांव में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, ईंट से मुंह कूचा

राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर दरिंदों ने ईंट से उसका मुंह कूंच दिया। मंगलवार शाम से लापता किशोरी की खोजबीन कर रहे परिवारीजनों को वह बुधवार शाम ट्रामा सेंटर में भर्ती मिली। किशोरी ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मुख्य आरोपित बउवा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह के मुताबिक, पीड़ित किशोरी मूलरूप से मलिहाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। वह अनुसूचित जाति की है। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी मां और भाइयों के साथ मड़ियांव क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही थी। मंगलवार शाम किशोरी घर के बाहर स्थित दुकान से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। उसके बाद से लापता थी। किशोरी के घर न लौटने पर परिवारीजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। पर उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार शाम उन्हें मलिहाबाद क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने फोन कर सूचना दी कि किशोरी शायद ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उसे देख लें। सूचना पर किशोरी का भाई ट्रामा सेंटर पहुंचा और वहां किशोरी को खून से लथपथ हालत में देखकर होश उड़ गये। किशोरी ने उन्हें बताया कि गांव के रहने वाला बउवा यादव निवासी मान खेड़ा और उसके दो साथी उसे मिले। वह तीनों उसे उठाकर ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उन्होंने ईंट से मुंह पर कई वार किए। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

होश आया तो खुद को अस्पताल में भर्ती पाया

युवती को जब होश आया तो वह ट्रॉमा में भर्ती थी। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि किशोरी को कुछ लोग मेडिकल कॉलेज के गेट पर छोड़कर भाग गए थे। गंभीर हालात देख उसे भर्ती कर लिया गया। होश में आने पर किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मलिहाबाद की रहने वाली है। इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज को दी गयी, जहां से मलिहाबाद थाने और वहां से ग्राम प्रधान को जानकारी मिली। ग्राम प्रधान के जरिए किशोरी के परिवारीजनों को सूचना दी गई। मड़ियांव इंस्पेक्टर ने बताया कि मुख्य आरोपित बउवा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपित के परिवारीजन पर धमकाने का आरोप

किशोरी की मां का कहना है कि बेटी से मिली जानकारी पर वह बउवा के घर पहुंची और उसने विरोध किया, तो उसके परिवारीजन धमकाने लगे। विरोध पर उन्होंने गाली-गलौज कर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। इसके बाद परिवारीजन सांसद कौशल किशोर के घर पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें-

‘लठैत पार्टी’ कानून-व्यवस्था पर संकट पैदा करने वालों पर कसेगी शिकंजा- एसएसपी

अमेठी: 8 वर्षीय बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

लखनऊ विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में नया शैक्षिक सत्र शुरू

एक्शन में एसएसपी: पीड़ितों की खुद सुनी समस्याएं, गंदगी देख भड़के

किशोरों से सम्बंधित कानूनी नियमों को डीजीपी ने बारीकी से समझाया

विधानसभा के सामने महिला ने परिवार सहित किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली में मानवता शर्मसार : महिला के मुंह पर कालिख पोत कर बाजार में घुमाया

ये है कुख्यात सुनील राठी का इतिहास, मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या

किसी रसूखदार नेता या मुख्यमंत्री के इशारे पर हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या- ‘आप’

Related posts

समाजवादी परिवार में इस महाभारत के लिए जिम्मेदार ‘शकुनि’ कौन?

Kamal Tiwari
8 years ago

तस्वीरें: ‘वर्मी कम्पोस्ट प्लांट’ का किया गया उद्घाटन!

Sudhir Kumar
7 years ago

पुलिसकर्मी ने ट्रेन के आगे लेटे युवक की बचाई जान

Desk
3 years ago
Exit mobile version