Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी के विधान परिषद् के चुनावी परिणाम घोषित, समाजवादी पार्टी का शानदार प्रदर्शन!

UP MLC Election 2016

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् के चुनावों का परिणाम आ चुका है। प्रदेश में 3 मार्च को विधान परिषद् की 36 सीटों में से 28 सीटों के लिए मतदान हुआ था। जिसके लिए आज सुबह से वोटों की गिनती की प्रकिया शुरू हुई थी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाये रखा और करीब हर सीट पर वे बढ़त बनाये रहे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने शानदार तरीके से चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज़ की।

समाजवादी पार्टी ने बनाये रखा दबदबा:

UP MLC election 2016

प्रदेश के विधान परिषद् के चुनावी परिणाम घोषित हो चुके हैं। मतगणना शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने बढ़त हासिल कर ली थी। गौरतलब है कि फरवरी माह में 8 सीटों के लिए हुए चुनावों में भी समाजवादी पार्टी ने निर्विरोध जीत दर्ज़ की थी। बाकी की 28 सीटों के लिए 3 मार्च को चुनाव हुआ था। जिसमें समाजवादी पार्टी ने 22 सीटें, कांग्रेस ने 1 सीट, बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीट, और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज़ की। भारतीय जनता पार्टी के लिए स्थिति शर्मनाक रही, पार्टी इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ़:

प्रदेश विधान परिषद् के चुनावों में सबसे ज्यादा नुक्सान भारतीय जनता पार्टी को हुआ। भाजपा को एक भी सीट पर सफलता नही मिली। हालाँकि भाजपा ने पहले ही कहा था कि उनके पास चुनाव में खोने को कुछ नही है, फिर भी उन्होंने चुनाव लड़े पर कोई भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने उन सीटों में भी जीत दर्ज़ की जहाँ बसपा ने अपना प्रत्याशी नही उतारा था, हालाँकि भाजपा वहां थोड़ा मुकाबले में रही थी।

सीट बाई सीट की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Related posts

आनन्द भवन कांग्रेसियों के लिए है राजनीतिक तीर्थ स्थान-गुलाम नबी

kumar Rahul
7 years ago

लोकसभा में भाजपा सांसद को पीएम मोदी ने पैर छूने से रोका

Shashank
7 years ago

लखनऊ: प्रसपा पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version