Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

ठंड के साथ- साथ प्रदूषण के डबल अटैक की गिरफ्त में आधी यूपी

ठंड के साथ- साथ प्रदूषण के डबल अटैक की गिरफ्त में आधी यूपी

लखनऊ। लखनऊ समेत तराई क्षेत्र के जनपदों में इन दिनों ठंडक ने दस्तक दी है। जिसमे सुबह से लेकर शाम तक सर्द हवाएं लोगो को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। हालांकि खिली धूप से दोपहर में सभी को कुछ राहत अवश्य मिल जाती है। पर सुबह व शाम होती ही ठंडक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाती है जिससे लोग आया तो अपने अपने घरों में दुबक जाते है या आग का सहारा लेकर अपने को गर्म करते हुए नजर आते है।

शाम होते होते छा गया अंधेरा

शनिवार को शाम से ही धुंध सी नजर आ रही थी। जो आज रविवार को भी छह जाने की उम्मीद सी लग रही है।वही रात होते-होते जबर्दस्त गलन महसूस की जाने लगी है। ठंड के चलते अभी अवकाश नही हुए है। बच्चो इस गलन युक्त व ठंडी हवा वाली ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो जाते है। वही वे ठिठुरते हुए अपने अपने स्कूल को जाते है। वही अत्यधिक ठंड होने के चलते लोगों ने घर पर ही रहना पसंद कर लिया है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते नजर आए।

अचानक से ली मौषम ने करबट

पिछले दिनों में मौषम ठीक ठाक था जो कल से एक दम परिवर्तित हो गया है। वैसे दोपहर में धूप खिलने से शीत लहर से लोगों को राहत मिल रही। वही आज तेज धूप निकलने से सर्दी भी कम हो गई थी। पर शाम होते होते अंधेरा सा छाने लगा जिससे एक बार फिर मौषम ने करबट ली। वही अगले कल यानी सोमबार को सुबह के समय बादल छाये रहने की संभावना जताई जा रही है।तथा शीत लहर चलने से ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रो में दिख रहे ठंड के तेवर, बचाव के प्रबन्धन में प्रशन सुस्त

दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में प्रशासनिक स्तर पर अलाव की कोई खास व्यवस्था नहीं दिख रही है। इससे दैनिक मजदूरों, यात्रियों, समेत रिक्शा-ठेला चालकों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड, स्टेशन परिसर, सभी चौराहो आदि जगहों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

Related posts

फैजाबाद: DM ने निभाया बेटे का फर्ज, लावारिस महिला का किया अस्थि विसर्जन

Srishti Gautam
6 years ago

सरेआम लड़की के साथ छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप

Short News
6 years ago

मांगे पूरी न हुई तो होगा आंदोलन!

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version