उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात काफी बुरे हैं, एक शराबी डॉक्टर की लापरवाही से एक जच्चा-बच्चा की जान चली गयी और इसके बाद मृतका के परिजनों को पुलिस ने जमकर लाठियों से पीटा।

batons in bulandshahar
batons in bulandshaher

शव रख कर रहे थे शराबी डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन:

Taking Dead Body
Taking Dead Body
  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना में एक शराबी डॉक्टर के कारण जच्चा-बच्चा की जान चली गयी।
  • स्याना के चांदपुर रोड इलाके की सत्तो को उसके पति राजाराम ने प्रसव के लिए शारदा नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
  • डॉक्टर पर शराब के नशे में प्रसव कराने का आरोप लगा है।
  • जिसके कारण सत्तो और उसके नवजात शिशु की मौत हो गयी।
  • डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा के शव को एम्बुलेंस में रख कर हापुड़ भिजवा दिया।
  • लेकिन रास्ते में डॉक्टर की पोल खुल जाने पर परिजन वापस आ गये।
  • उसके बाद मृतका के परिजन शव रख कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही कर रहे थे।
  • लोगों की भीड़ देखकर डॉक्टर नर्सिंग होम के स्टाफ के साथ नर्सिंग होम में ताला लगा कर फरार हो गया।
  • आरोपी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग कर रहे ग्रामीणों पर स्याना थानेदार और सीओ की मौजूदगी में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी।
  • पुलिस वालों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, उन पर भी लाठीचार्ज किया।
  • इसके बाद मृतका के शव को जबरन पोस्टमोर्टेम के लिए भी ले जाया गया।
  • इतना ही नहीं मृतका के पति समेत कई लोगों को हवालात में डाल दिया गया है।

मुश्किल में अपने साथी को छोड़कर भाग जाने वाली यूपी पुलिस का एक और रूप:

एक शराबी डॉक्टर द्वारा जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने पर पुलिस ने इंसाफ के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ही बेरहमी से लाठियां भांजी। जी हाँ, ये वही उत्तर प्रदेश पुलिस है, जो मुश्किल के वक़्त अपने साथियों को मरने के लिए छोड़कर भाग खड़े होते हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें