Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उपचुनाव: कैराना से मृगांका तो नूरपूर से अवनी सिंह होंगी बीजेपी उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस उपचुनाव में विपक्षी दल गठबंधन के तहत साझा प्रत्याशी उतारना चाहते हैं मगर सपा ने इस सीट पर अपने दावे से राष्ट्रीय लोक दल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रालोद ने काफी समय पहले ही जयंत चौधरी को कैराना से प्रत्याशी बनाने का फैसला किया था लेकिन अब कैराना लोकसभा सीट को लेकर सपा ने रालोद के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत सपा नेत्री तबस्सुम बेगम को रालोद के सिम्बल पर चुनाव लड़ाया जाएगा। अब तबस्सुम हसन का तोड़ निकालते हुए भाजपा ने उपचुनावों में प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

रालोद के सिम्बल पर लड़ेंगी सपा प्रत्याशी :

जयंत चौधरी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मीटिंग के बाद साफ़ हो गया है कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल भाजपा के खिलाफ उतरेगा। सपा ने अपना समर्थन रालोद को देते हुए शर्त रखी थी कि प्रत्याशी उसकी पार्टी से होना चाहिए जिसे रालोद ने मान लिया है। अब कैराना लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन रालोद के सिम्बल पर चुनाव लड़ेंगी। इसका अर्थ है कि प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का होगा और चुनाव चिन्ह इस उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल का होगा। गठबंधन के कोटे के तहत सपा ने ये सीट रालोद को दी है। इसके तहत सपा नेत्री तबस्सुम बेगम को रालोद के सिम्बल पर चुनाव लड़ाया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस कर सकती है रालोद प्रत्याशी को समर्थन

 

 

मृगांका सिंह होंगी भाजपा उम्मीदवार :

कैराना लोकसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता बाबू हुकुम सिंह सांसद थे। अब उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस सीट को जीतना भाजपा के लिए साख का सवाल है क्योंकि फूलपुर और गोरखपुर सीट गंवाकर भाजपा पहले ही गलती कर चुकी है। ऐसे में प्रत्याशी भी भाजपा कोई बड़ा लायेगी जिसके सामने विपक्षी न टिक सकें। लंबे मंथन के बाद आखिरकार इस उपचुनाव में भाजपा ने अपने दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को उतार दिया है। इसके अलावा नूरपुर से दिवंगत भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह की पत्नी अवनी सिंह को उतारा गया है। इस तरह कैराना में ये जंग अब सीधे तौर पर महिलाओं के बीच होने वाली है।

 

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में अख‍िलेश सहित कई नेताओं का नाम

Related posts

मथुरा: धरती में समा गयी थी मां चंद्रावली, जानें मान्यता

Shivani Awasthi
6 years ago

आरक्षण समर्थक रैली में बोली सांसद, दलित विरोधी है केंद्र सरकार

Sudhir Kumar
6 years ago

डीजीपी से मिला व्यापारियों को प्रतिनिधि मण्डल, सुरक्षा की मांग!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version