उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपनी चेतावनी पर अमल करते हुए किरणमय नंदा और नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर कर दिया है।
सपा प्रमुख ने जारी की थी चेतावनी:
- समाजवादी पार्टी प्रमुख ने पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पहले ही चेतावनी जारी की थी।
- जिसमें उन्होंने कहा था कि, जो भी अधिवेशन में शामिल होगा उसे पार्टी से बर्खास्त कर दिया जायेगा।
सपा प्रमुख ने मंगाई लिस्ट:
- मुलायम सिंह यादव ने रविवार को पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा समेत नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर कर दिया है।
- सपा प्रमुख ने यह फैसला शिवपाल सिंह यादव ने मीटिंग के दौरान लिया था।
- साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने आधिकारिक रूप से पार्टी उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद के निष्कासन की जानकारी दी थी।
- इसके अतिरिक्त सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश के अधिवेशन में जाने वाले नेताओं की लिस्ट भी मांगी है।
- जिसका मतलब साफ़ है कि, सपा प्रमुख अपनी चेतावनी नजरअंदाज करने वालों बख्शने वाले नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में आज से प्लास्टिक बैन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जारी किये निर्देश!
ये भी पढ़ें: नोटबंदी : जनधन खातों में सीमा से दोगुनी राशि हुई जमा!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार