भारतीय निर्वाचन आयोग बुधवार 4 जनवरी को 5 राज्यों में चुनावों के तहत 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेगा, जिसके चलते कलह की शिकार समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के आवास पर हलचल बढ़ गयी है।
सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे कई मंत्री और नेता:
- चुनाव आयोग बुधवार 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेगा।
- जिसके तहत 5 राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख की घोषणा की जा सकती है।
- वहीँ PC के मद्देनजर सपा प्रमुख के आवास पर हलचल बढ़ गयी है।
- सपा प्रमुख से उनके आवास पर मिलने पार्टी के कई नेता और मंत्री पहुँच चुके हैं।
- जिनमें गायत्री प्रजापति, नारद राय और ओम प्रकाश सिंह सपा प्रमुख के आवास पर पहुँच चुके हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे सपा प्रमुख के आवास:
- चुनाव आयोग बुधवार को 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है।
- जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख़ की घोषणा की जा सकती है।
- EC की PC के चलते सपा प्रमुख के आवास पर कई पार्टी नेता बैठक के लिए पहुँच चुके हैं।
- नारद राय, गायत्री प्रजापति के साथ ही सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सपा प्रमुख के आवास पहुँच चुके हैं।
- जहाँ पर सभी मंत्री और नेता सपा प्रमुख के साथ बैठक कर रहे हैं।
- सपा के शहरी विकास मंत्री आजम खान भी सपा से मिलने पहुँच चुके हैं।
ये भी पढ़ें: चीनी सहकारी उद्योग घोटाले मामले में अन्ना ने उठाई सीबीआई जांच की मांग!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार