[nextpage title=”viral” ]
यूपी के विधानसभा चुनावों के पहले ही समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बन कर कांग्रेस से गठबंधन किया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने चुनाव में हार का कारण कांग्रेस से गठबंधन को बताया था। अब मुलायम सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना फैसला (mulayam singh statement) सुना दिया है।
[/nextpage]
[nextpage title=”viral2″ ]
मुलायम ने सुनाया अपना फैसला :
- सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चुनाव में हार का कारण गठबंधन को बताया था।
- उन्होंने कहा था कि कांग्रेस से गठबंधन किया तो कम सीटें आयीं वरना इससे भी ज्यादा सीटें आती।
- साथ ही उन्होंने अखिलेश को 2019 में किसी भी पार्टी से गठबंधन करने के लिए मना किया था।
- हालाँकि अखिलेश यादव पहले ही कह चुके है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन नहीं टूटेगा।
- अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को अपना फैसला सुना दिया है।
- बीते दिन मुलायम सिंह यादव एक कार्यक्रम के लिए कन्नौज पहुँचे हुए थे।
- इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि आप लोगो ने मेरा हमेशा साथ दिया है।
- उन्होंने इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया।
ये भी पढ़ें, लखनऊ मेट्रो पर पूर्व सीएम अखिलेश ने दिया बड़ा बयान
- मुलायम ने कहा कि आम आदमी ने केंद्र की मोदी सरकार से काफी उम्मीदें लगाई थी।
- उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान से कम और चीन से ज्यादा खतरा है।
- मुलायम ने कहा कि अखिलेश सरकार को किसानों, युवाओं के लिए काम करने को कहा गया था।
- उन्होंने कहा कि मेरी बातों को माना नहीं गया जिसका परिणाम अब सभी के सामने है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि जहाँ सम्मान नहीं वहाँ रहना मुश्किल होता है।
- इस दौरान उन्होंने जनता से समर्थन मांगते हुए नयी पार्टी बनाने के भी संकेत दिए।
- हालाँकि पूरे भाषण में एक भी बार उन्होंने अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया।
ये भी पढ़ें, मेट्रो के उद्घाटन से पहले सपाई क्यों किए गए गिरफ्तार
[/nextpage]