समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने अखिलेश यादव के समर्थकों को पार्टी की स्थिति से अवगत कराया।
सपा प्रमुख के सामने भी हुई नारेबाजी:
- सपा प्रमुख शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने सीएम अखिलेश यादव के समर्थकों को संबोधित कर पार्टी की स्थिति से अवगत कराया।
- हालाँकि, संबोधन के दौरान भी अखिलेश समर्थक नारेबाजी करते रहे।
- कार्यक्रम पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में आयोजित किया गया था।
- कार्यक्रम से मीडिया को बाहर रखा गया था।
मैंने पार्टी को अपने खून से सींचा है:
- सपा कार्यालय पर अखिलेश को संबोधित करने के दौरान सपा प्रमुख ने उन्हें जमकर लताड़ा।
- उन्होंने समर्थकों से पूछा कि, क्या शिवपाल ने पार्टी के लिए कम मेहनत की है?
- सपा प्रमुख ने अपने भी की पैरवी करते हुए कहा कि, शिवपाल ने पार्टी के लिए बहुत दर्द सहा है।
- उन्होंने सीएम अखिलेश द्वारा शिवपाल से विभाग छीने जाने पर भी निशाना साधा।
- सपा प्रमुख ने कहा कि, अखिलेश ने शिवपाल के विभाग क्यों लिए?
- उन्होंने आगे कहा कि, यहाँ अपने मन से काम नहीं होगा, पार्टी में लोकतंत्र है।
- कौमी एकता दल के विलय पर उन्होंने कहा कि, कोई बात हो तो मुझसे कहते, बलराम को क्यों निकाला था?
- चुनाव की तैयारियों पर सपा प्रमुख ने कहा कि, भाजपा वाले बूथ को मजबूत कर रहे हैं और हम लड़ रहे हैं।
- उन्होंने समर्थकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, बताओ तुम में से कितनों ने बूथ गठित कर लिया? सिर्फ यहाँ तमाशा करने आये हो।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, पार्टी को मैंने अपने खून से सींचा है, इसलिए ये तमाशा नहीं होने दूंगा।
- वहीँ चारों यूथ ब्रिगेड के प्रेसिडेंटो को लताड़ा।
- साथ ही उन्हें अपनी हद में रहने को भी कहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार