उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार 23 नवम्बर को गाजीपुर के दौरे पर हैं, जहाँ सपा प्रमुख पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे।
चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत:
- समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार को गाजीपुर के दौरे पर हैं।
- जिस दौरान सपा प्रमुख आरटीआई मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।
- इसके साथ ही सपा प्रमुख गाजीपुर से पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल भी फूंकेंगे।
- सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख की रैली के मद्देनजर सभी तैयारियों को अपने स्तर से करवाया है।
आजमगढ़ से करने थी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत:
- समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव गाजीपुर से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
- पार्टी का प्रचार अभियान 6 अक्टूबर से आजमगढ़ से शुरू होना था।
- लेकिन उससे पहले ही पार्टी के संगठन में बदलाव से समाजवादी परिवार के अन्दर घमासान मच गया था।
- जिसके चलते कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।
मंच पर कौमी एकता दल की रहेगी मौजूदगी:
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार को गाजीपुर में रैली करेंगे।
- इस दौरान मंच पर हाल ही में समाजवादी पार्टी में विलय हुई कौमी एकता दल भी मौजूद रहेगी।
- मंच पर कौमी एकता दल के विधायक सिबग्तुल्ला अंसारी भी मौजूद रहेंगे।
- साथ ही कौमी एकता दल अपने क्षेत्र में सपा के लिए भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का भी एहसास करा सकते हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा पीएम मोदी से बड़ी होगी रैली:
- वहीँ इसी बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि, सपा प्रमुख की रैली पीएम मोदी की रैली से भव्य होगी।
- जिसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार