मुलायम ने किया समर्थन :

  • समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में आये नतीजों के बाद सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
  • इसके बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने संघटन को मजबूत करने में लगे हुए थे।
  • मगर बीते दिनों हुए निकाय चुनाव में विधानसभा चुनावों की तरह ही सपा का सूपड़ा साफ़ हो चुका है।
  • इसके बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी की जीत के लिए EVM पर सवाल उठा रहे थे।
  • अखिलेश का कहना था कि EVM में छेड़खानी के कारण ही भाजपा को चुनाव में जीत मिली है।
  • अब अखिलेश के इस बयान के समर्थन में उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आ गये हैं।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से मुलायम अखिलेश के फैसलों का विरोध कर रहे थे।
  • मुलायम सिंह यादव पूर्व मंत्री के बेटे के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने 2019 के चुनाव के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
  • मुलायम ने कहा कि मैं अपना अगला लोकसभा चुनाव सिर्फ मैनपुरी से लडूंगा।
  • उन्होंने कहा कि मैनपुरी हमेशा से समाजवादियों का गढ़ रहा है इसीलिए मैं यहीं से चुनाव लडूंगा।
  • मुलायम ने कहा कि 2014 में पार्टी ने ही आजमगढ़ से भी लड़ने का आदेश दिया था तभी मैं वहाँ से लड़ा था।
  • इस दौरान मुलायम ने अखिलेश यादव के EVM को लेकर दिए गये बयान का भी समर्थन किया।
  • मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बटन दबाने से वोट सिर्फ एक ही जगह पर जाता है।
  • पूर्व रक्षामंत्री ने कहा कि ऐसा न हो इसलिए बैलट पेपर से ही चुनाव होना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें