Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव करेंगे सपा के लिए प्रचार

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगी समाजवादी पार्टी के लिए खुशखबरी है। सपा संरक्षक और आजमगढ़ सांसद मुलायम सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। मुलायम सिंह यादव के प्रचार में उतरने से सपा को काफी फायदा होगा। हालाँकि सपा और बसपा के संभावित गठबंधन को देखते हुए मुलायम का सपा के पक्ष में प्रचार करने से बसपा खेमा नाराज भी सकता है। सपा नेतृत्व फिलहाल इस पर कुछ भी खुलकर बोलने से बचता हुआ दिखाई दे रहा है।

मुलायम करेंगे प्रचार :

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय पर एक रैली करेंगे। इस रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी मौजूद रहने की बात कही जा रही है। यदि मुलायम खुद चुनाव प्रचार में उतरते हैं तो यह सपा और खासकर अखिलेश यादव के लिए खासी राहत देने वाली बात होगी। हालाँकि विधानसभा चुनाव में मुलायम ने इटावा में अपने अनुज शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में जसवंतनगर विधानसभा को छोड़ अन्य किसी भी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार नहीं किया था। इसके कारण भी सपा की बड़ी हार हुई थी और पार्टी सत्ता से बाहर हो गयी थी।

लोहिया ट्रस्ट में की बैठक :

यूपी के विधानसभा चुनाव के समय यादव परिवार में सियासी जंग तेज थी। लोकसभा चुनाव में वही गलती न दोहराने के लिए मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मंडलीय रैलियां करने का फैसला लिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2 दिन पहले ही लोहिया ट्रस्ट में अपने निकटस्थ नेताओं के बीच चुनावी रैली करने का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए मैं उत्तर प्रदेश के हर मण्डल में 1 रैली करूंगा। मुलायम के इस ऐलान से सपा नेतार्त्व काफी खुश है और राहत की सांस ले रहा है।

ये भी पढ़ें-

ताले से जंजीर में जकड़ी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर, बेटी को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

रायबरेली: वॉल्वो बस पेड़ से टकराई, स्टेयरिंग में दो घंटे फंसा रहा चालक

वसंत कुंज योजना में आज से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Related posts

#Basti :तेज हवाओं के साथ जिले में हो रहा बारिश

Desk Reporter
4 years ago

यूपी में निकाय चुनावों के लिए आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे है

Desk
1 year ago

इलाहाबाद: समाजवादी पार्टी ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

Shashank
6 years ago
Exit mobile version