उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे हत्याओं का सिलसिला बढ़ने लगा है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने भाजपा नेता सहित तीन को गोलियों से भूनकर मौत की नींद सुला दिया था। इस घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि राजधानी लखनऊ के बीकेटी थानाक्षेत्र में दिल को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात को बदमाशों ने अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। सुबह जब युवक का खून से लथपथ शव ग्रामीणों ने गांव के बाहर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर एएसपी ग्रामीण, सीओ बीकेटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर पड़ताल कर रही है।

प्रत्याशी के लिए दिन रात मांगता था वोट

  • जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के छोटी देवरई निवासी पुष्कर सिंह (25) पुत्र नारायण सिंह भाजपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अरुण सिंह उर्फ़ गप्पू का निजी ड्राईवर था।
  • पुष्कर भाजपा प्रत्याशी के साथ दिन रात क्षेत्र में जाकर वोट मांगता था।
  • घरवालों के अनुसार, पुष्कर रोज की तरह गुरुवार को सुबह भी घर से निकला था।
  • लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
  • परिजनों ने समझा कि वह नेता जी के साथ होगा।
  • लेकिन जब शुक्रवार सुबह उसकी हत्या की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया।
  • मृतक अविवाहित बताया जा रहा है।

तीन लोगों के साथ पी शराब

  • पुष्कर का शव महिपतपुर गांव के बाहर 26 नंबर ट्यूबेल के पास पड़ा मिला।
  • घटना स्थल पर बियर की बोतलें भी पड़ी मिलीं।
  • सुबह नहाने गए ग्रामीणों ने जब रक्तरंजित शव पड़ा देखा तो 100 नंबर डॉयल करके पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है।
  • बताया जा रहा है कि मृतक के साथ 3 लोग और थे पुलिस इन लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

चाकू से कान भी काट ले गए हत्यारे

  • हत्यारों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है उसे सुनकर इंसान की रूह कांप जायेगी।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का दाहिना कान भी हत्यारे काट ले गए।
  • पुलिस ने इसकी काफी तलाश की लेकिन ये कान नहीं मिला।
  • मृतक के गले पर चाकू के घोंपने के निशान मिले हैं।
  • साथ ही आंख में और माथे पर चोट के जख्म मिले हैं।
  • घटना स्थल पर खून से लथपथ गमछा और घास पर निशान संघर्ष की कहानी बता रहे थे।
  • घटना स्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि मृतक ने जिंदगी बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा।
  • लेकिन हत्यारों की संख्या अधिक होने के चलते वह जिंदगी की जंग हार गया।

सीसीटीवी से सुराग लगाने में जुटी पुलिस

  • एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक गुरुवार रात को पुरनिया स्थित मौना बियर शॉप पर बियर पीने गया था।
  • बताया जा रहा है कि यहां तीन लोगों ने शराब पी।
  • इसके बाद बियर खरीदकर साथ ले गए।
  • मृतक के ज्यादा नशे की हालत में होने के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
  • पुलिस बियर शॉप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।
  • शायद फुटेज मिलने के बाद ये पता चल जाये कि मृतक के साथ 3 लोग और कौन थे।
  • इसके अलावा पुलिस इस हत्याकांड को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर पड़ताल कर रही है।
  • एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा। 
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें