उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है, जहाँ हत्यारों ने वीभत्स घटना को अंजाम दिया है। हत्या करने वालों ने मृतक का सर काटकर उसे अपने साथ लेकर गए हैं।
क्या है मामला:
- सूबे के सिद्धार्थनगर जिले में आपसी रंजिश के तहत एक ग्राम प्रधान के पति की गला काटकर हत्या कर दी है।
- इतना ही नहीं हत्यारे मृतक का सर काटकर भी अपने से साथ ले गए हैं।
- पुलिस हत्यारों और सर दोनों को तलाश कर रही है।
- घटना सिद्धार्थनगर के नौगढ़ थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का है।
- शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान के पति शौच के लिए गए थे, जिसके बाद से मृतक की कोई खबर नहीं मिली।
- हत्या की खबर मिलते ही सीओ अकमल खान भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
- सीओ ने जानकारी दी कि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
- गौरतलब है कि, गांव के ही एक यादव परिवार पर हत्या का आरोप लगा है।
- ग्रामीणों में आक्रोश होने से किसी बवाल की आशंका के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
- मृतक का नाम लालमोहर है और वो गांव की राजनीति में काफी सक्रिय थे, और एक बार ग्रामप्रधान भी रह चुके हैं।
- पिछले चुनावों में महिला सीट आरक्षित होने के कारण अपनी पत्नी को प्रत्याशी बनाया था।