उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती के किनारों को और बेहतर बनाने के प्रयास के तहत सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘म्यूजिकल फाउंटेन’ लगवाएंगे। जिसके लिए एक विदेशी कंपनी को इसे बनाने का काम सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जेटली ने दिलाया भरोसा, ‘चार्जशीट दाखिल करके माल्या को लाया जायेगा भारत’
दुबई से बेहतर बनेगा यह ‘म्यूजिकल फाउंटेन’:
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती के किनारों को बेहतर बनाने का प्रयास सूबे की समाजवादी सरकार द्वारा किया जा रहा है।
- जिसमें गोमती नदी की सफाई से लेकर उसके किनारों को दर्शनीय बनाया जा रहा है।
- इसी सन्दर्भ में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘म्यूजिकल फाउंटेन’ को लगवाने के निर्देश दिए हैं।
- जिसका काम एक विदेशी कंपनी को सौंप दिया गया है।
- गौरतलब है कि, यह फाउंटेन दुबई में लगे म्यूजिकल फाउंटेन की तर्ज पर होगा।
- गोमती रिवर डेवलपमेंट योजना के तहत यह बड़ी पहल, पर्यटक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण।
- प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इस सन्दर्भ में मीटिंग की।
- इस मीटिंग में सिंचाई मंत्री के साथ दीपक सिंघल भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: “विश्वस्तरीय” बनायीं जायेगी लखनऊ की “गोमती नदी”!
देखें वीडियो:
कुछ ऐसा होगा राजधानी लखनऊ में लगने वाला ‘म्यूजिकल फाउंटेन’, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें