Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कन्नौज से किसी मुस्लिम प्रत्याशी को उतार सकते हैं शिवपाल यादव

Shivpal yadav commented on Akhilesh yadav efforts

Shivpal yadav commented on Akhilesh yadav efforts

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाकर समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर शिवपाल ने लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मैनपुरी से जहाँ वे मुलायम सिंह यादव को नेता बनाना चाहते हैं वहीँ सपा परिवार के हर सदस्य की सीट पर भी वे प्रत्याशी उतारने की बात कह रहे हैं। इसी क्रम में वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ कन्नौज से पार्टी के वोटबैंक में सेंध लगाते हुए प्रत्याशी उतार सकते हैं।

कन्नौज से उतार सकते हैं मुस्लिम प्रत्याशी :

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर वर्तमान में डिंपल यादव का कब्ज़ा है लेकिन अगले लोकसभा चुनाव में यहाँ से अखिलेश यादव मैदान में उतरेंगे। चर्चा है कि यहां पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवपाल यादव किसी मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकते हैं। कन्नौज पहुंचे शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कुछ ऐेसे ही संकेत दिये हैं। सपा से अलग होकर वे अपने भतीजे से मुकाबले के लिये किसी मुस्लिम कैंडिडेट उतारने का मन बना रहे हैं। सपा के कद्दावर नेता रहे राजेश यादव को उन्होंने मोर्चे का लोकसभा प्रभारी बनाया है।

कार्यकर्ताओं को दिया झंडा :

कन्नौज में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने सपा की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। जिले में शिवपाल का ये मोर्चा रुठे और उपेक्षित सपाइयों का ठिकाना बनता जा रहा है। शिवपाल खुद अब प्रदेश का दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा यूपी की सभी लोकसभा सीटों में अपना प्रत्याशी उतारेगा। इसकी तैयारियां भी उन्होंने शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वे मुलायम की बहू और सपा सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें मोर्चे के झंडे थमाये।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

काशी की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को अपने हाथों से राखी बनाकर भेजी!

Divyang Dixit
9 years ago

सांसद की गोद में होने के बावजूद भी विकास की आस ताक रहा कटरा गांव

UP ORG Desk
9 years ago

5 बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ ने नहीं किया गोरखपुर का विकास- प्रवीण निषाद

Shashank
7 years ago
Exit mobile version