देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल तलाक को लेकर मामला चल रहा है, वहीँ शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाईस प्रेसिडेंट को मॉडर्न निकाहनामा सौंपा है।
3 बार क्या 3 लाख बार बोलने पर भी तलाक नहीं:
- शुक्रवार को शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाईस प्रेसिडेंट मौलाना कल्बे सादिक को निकाहनामा सौंपा।
- इस दौरान मौलाना कल्बे सादिक ने मीडिया से बातचीत की।
- जहाँ उन्होंने मॉडर्न निकाहनामा को लेकर बात की।
- मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि, सुन्नी समुदाय में तलाक को लेकर कई मत हैं।
- जिस पर उन्होंने कहा कि, शिया समुदाय में 3 बार क्या, 3 लाख बार भी बोलने से तलाक नहीं होगा।
क्या है मॉडर्न निकाहनामा:
- मौलाना यासूब अब्बास ने जानकारी दी कि, मॉडर्न निकाहनामा पेश कर दिया गया है।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इस नए निकाहनामे में पति और पत्नी दोनों को बराबरी का हक़ दिया गया है।
- वहीँ अगर दो साल तक पति या पत्नी जिंदगी की जरूरतें पूरी करने में असमर्थ होते हैं, तो तलाक का अधिकार होगा।
- साथ ही इसमें महिलाओं को रोजगार करने की परमिशन भी दी गयी है।
- निकाहनामे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह निकाहनामा भारतीय संविधान के दायरे में आएगा।
- निकाहनामे के बाद दहेज़ की मांग पर भी पाबन्दी लगाने की बात कही गयी है।
- गौरतलब है कि, इस निकाहनामे को शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु आयतुल्ला सिस्तानी की भी मंजूरी है।
- वहीँ मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि, ट्रिपल तलाक का मामला सिर्फ सुन्नी समुदाय से है।
- उन्होंने आगे कहा कि, शिया समुदाय में यदि मियां-बीवी चाहे तो भी तलाक नही हो सकता है।
- धर्मगुरु ने आगे कहा कि, हिन्दुओं की तरह शिया समुदाय में भी कई सेक्शन होते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार