उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 9 अगस्त को अपने गृह जनपद गोरखपुर के दौरे पर जा रहे हैं, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गोरखपुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में नमामि गंगे जागृति यात्रा(namami gange jagriti yatra) की शुरुआत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में जागृति यात्रा को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी से पहले चिदानंद सरस्वती ने कार्यक्रम का संबोधन किया था।

नमामि गंगे जागृति यात्रा में मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के मुख्य अंश(namami gange jagriti yatra):

तेज बारिश को बताया गंगा मैया की कृपा(namami gange jagriti yatra):

  • बुधवार को सीएम योगी ने नमामि गंगे जागृति कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • जिस दौरान कार्यक्रम के दौरान हुई तेज वर्षा को मुख्यमंत्री योगी ने माँ गंगा की कृपा बताया।
  • उन्होंने कहा कि, ये वर्षा गंगा मैया की कृपा है।
  • आज से ‘नमामि गंगे’ जागृति यात्रा शुरू ही रही है।
  • बिजनौर से बलिया होते हुए 1025 किमी की होगी ‘नमामि गंगे’ जागृति यात्रा।
  • गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक विशेष अभियान होने हैं।

पहली बार गंगा विकास मंत्रालय का गठन हुआ(namami gange jagriti yatra):

  • CM योगी ने आगे कहा कि, आज़ादी के बाद पहली बार गंगा विकास मंत्रालय का गठन किया गया।
  • प्राचीन सभ्यता को जीवित रखने के लिए गंगा की अविरलता बहुत ज़रूरी।
  • नदियों की अविरलता के लिए व्यापक वृक्षारोपण के साथ साथ नदियों में भी गंदगी को रोकना अति आवश्यक है।

तटों पर 1 करोड़ 30 लाख वृक्षारोपण(namami gange jagriti yatra):

  • CM योगी ने आगे कहा कि, 125 किमी के तटों पर 1 करोड़ 30 लाख वृक्षों को लगाकर हमने प्रतिबद्धता को दिखाया है।
  • संगम के तट पर आगामी 2019 में कुम्भ का सबसे बड़ा दुनिया का आयोजन होगा।
  • गंगा के अंदर कोई गंदगी न गिरने पाए, केवल गंगा मैया कहने से काम नही चलेगा।
  • सरकार समस्या नही समाधान लेकर आएगी।
  • हम गंगा के निर्मलता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • आम जनमानस की भी ज़िम्मेदारी है कि वे गंगा के तटों पर गंदगी ना गिरने दें।
  • गंगा में पुष्प, प्लास्टिक वस्त्र न डालें जो गंगा को प्रदूषित करता हो।
  • पूजा सामग्री भी गंगा में ना डालें, कुंड बनेंगे वहां डालिए ऐसी सामग्री।
  • गंगा की अविरलता के लिए व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण की भी ज़रूरत है।
  • आगामी वर्ष में हर नदी के तट पर व्यापक वृक्षारोपण होगा।
  • सीवेज ट्रीटमेंट बनाकर नदियों की गंदगी रोकेंगे।
  • होमगार्ड विभाग को नमामि गंगे जागृति यात्रा की बधाई।
  • ये होमगार्ड संगठन के जीवंत होने का प्रमाण।

स्वामी चिदानंद सरस्वती के संबोधन के मुख्य अंश(namami gange jagriti yatra):

  • आने वाले समय मे प्रदेश विश्व को दिशा दे सकता है।
  • म्यांमार में जब योगी बोले तो लोगों ने कहा भारत बोल रहा है।
  • ये देश इसलिए महान नही है कि यहाँ ताजमहल, कश्मीर की वादियां, जुहू चौपाटी है बल्कि इसलिए है कि यहां का चरित्र महान है।
  • हमारे देह में CSR 2 प्रतिशत है, गंगा ने हिन्दू मुसलमान सभी के खेत सींचे हैं, गंगा सब के लिए बहती है।

ये भी पढ़ें: तस्वीरें: 29 जिलों के लिए रवाना हुई ‘नमामि गंगे’ जागृति यात्रा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें