केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट ( Namami Gange ) के तहत आज सूबे के मथुरा-वृन्दावन में इस परियोजना का शुभारम्भ किया गया।
कई परियोजनाओं का किया गया शुभारम्भ ( Namami Gange ) :
- सूबे के मथुरा-वृन्दावन में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के ‘नमामि गंगे’ परियोजना का शुभारम्भ किया।
- परियोजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।
- जिनमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत जल संसाधन मंत्री उमा भारती, पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
- इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत रसोई गैस का भी वितरण किया गया।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का संबोधन:
- नमामि गंगे कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि, मथुरा में रीफायनरी पर काम कर रहे हैं।
- उन्होंने जानकारी दी कि, मथुरा रीफायनरी में करीब 200 लाख लीटर पानी लगेगा।
- आज से योजना का शुभारम्भ किया गया, जिसके मौके पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि, यमुना के पानी को ख़राब नहीं होने देंगे।
- पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार गंगा और यमुना को स्वच्छ बना रही है।
- उन्होंने कहा कि, मथुरा में रोजगार बढ़ाना है और कचरे से बायो-डीजल बनाने की भी बात कही।
उमा भारती ने किया योजना ( Namami Gange ) का शुभारम्भ:
- मथुरा-वृन्दावन में नमामि गंगे योजना ( Namami Gange ) के तहत जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने योजना का शुभारम्भ किया।
- साथ ही केंद्रीय मंत्री ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार