प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।
मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से मुक्त हुआ:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, मध्य प्रदेश में 10 साल में बीमारू राज्य से मुक्त हुआ।
- उन्होंने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश के लोगों ने खेती में दोगुनी पैदावार की।
विरोधियों पर हमला:
- पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में अपने विरोधियों पर हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, देश में सिर्फ अपनों के लिए काम करने वाली सरकारें बहुत आई हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, अपनों का विकास करने से राज्य का भला नहीं होगा।
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आपके लिए काम करने वाली केवल भाजपा है।
- जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि, सभी मुसीबतों की जड़ भ्रष्टाचार है।
- साथ ही उन्होंने पूछा कि, क्या इस देश को भ्रष्टाचार नहीं लूटा है?
भ्रष्टाचार को डंडा लेकर निकालना होगा:
- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही।
- उन्होंने आगे कहा कि, भ्रष्टाचार को डंडा लेकर निकालना पड़ेगा।
- पीएम ने आगे कहा कि, मेरे ही देश में कुछ लोग मुझे गुनाहगार कह रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भ्रष्टाचारियों के दिन बुरे होना क्या मेरा गुनाह है?
भारत की पाई-पाई पर देशवासियों का अधिकार है:
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, नोटबंदी के बाद रेड में बिस्तर के नीचे से करोड़ों रूपए मिल रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भारत की पाई-पाई पर देशवासियों का अधिकार है।
ये भी पढ़ें: विकास करना ही हमारी प्रथमिकता है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार