उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले ही समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था। अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही सपा में अखिलेश और मुलायम-शिवपाल गुट बन गए थे। अब सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले अखिलेश गुट के एक नेता ने सुर बदलते हुए शिवपाल यादव की तारीफ कर दी है।

 

सपा नेता ने की तारीफ :

  • समाजवादी पार्टी में यूपी चुनाव के पहले शुरू हुआ गृहयुद्ध अभी तक जारी दिखाई दे रहा है।
  • इस गृहयुद्ध के वजह से ही सपा के कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में चले गए थे।
  • चुनाव के पहले सपा अखिलेश और मुलायम-शिवपाल गुटों में बंट गयी थी।
  • इसका खामियाजा पार्टी को 2017 के चुनाव में मिला और सपा को सिर्फ 47 सीटें मिली थी।
  • दोनों गुटों के नेताओं का एक-दूसरे पर बयानबाजी करने का सिलसिला लगातार जारी रहता है।
  • मगर अब अखिलेश यादव गुट के एक नेता ने शिवपाल यादव की तारीफ कर डाली है।
  • 1 जनवरी को सपा के अधिवेशन में शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

 

ये भी पढ़ें, बड़ी खबर: 38 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आई बाबा की हनी

 

  • इसके बाद अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।
  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कानपुर में पहुँचे हुए थे।
  • यहाँ उन्होंने बात करते हुए मुलायम-शिवपाल यादव की काफी तारीफें कर डाली।
  • नरेश उत्तम ने कहा कि मुलायम हमारे दिलों में हैं और शिवपाल यादव सारथी रूप में हैं।
  • उन्होंने कहा कि शिवपाल न पार्टी से अलग हुए हैं और न कोई नयी पार्टी बनायेंगे।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर 2019 का चुनाव जीतने का काम करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी हमेशा से साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ते आ रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें, हरदोई में नरेश अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें