Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रायबरेली: नहर कटने से हजारों बीघे धान की फसल हुई जलमग्न, ग्रामीणों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में नहर विभाग की लापरवाही से नहर कटने से धान की हजारों बीघे फसल जलमग्न हो गयी। अचानक कटी नहर से रातों-रात फसल जलमग्न होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी है। लोगों ने सूचना नहर विभाग के उच्चाधिकारियों व स्थानीय तहसील के अधिकारियों को भी दी है।

डलमऊ पम्प कैनाल से निकली नहर में हुआ कटान :

जिले के डलमऊ तहसील स्थित पम्प कैनाल से निकलने वाली मुख्य नहर में दीनगंज गांव के पास बीती रात अचानक कटान हो गया। सुबह जब लोग अपने खेत मे धान काटने को पहुंचे तो तो वहाँ चारों तरफ पानी ही पानी था। जहां पर धान की फसल कटी पड़ी थी, वहाँ पर फसल पानी में तैरने लगी थी। ग्रामीणों ने सूचना स्थानीय प्रसाशन को दी मगर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके तक नहीं पहुंचा। इसकी वजह से ग्रामीण किसानों में आक्रोश है।

पानी को रोका गया, मरम्मत कार्य जारी : जेई

इस घटना पर संबंधित अधिकारी का कहना है कि नहर की कटान के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह नहर का पानी रोकने का प्रयास किया मगर सफलता हासिल नहीं हो सकी। नहर विभाग के अवर अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने दूरभाष पर बताया कि नहर को बन्द कर दिया गया है। पानी को रोका जा रहा है, बन्द होने में समय लगेगा। रास्ते का पानी आ रहा है। प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

समाजवादियों ने शहरों-गांवो में संतुलित विकास का काम किया- अखिलेश यादव

Divyang Dixit
8 years ago

झाँसी: लोधी समाज हमेशा है भाजपा के साथ- छत्रपाल सिंह राजपूत

Shashank
6 years ago

बरेली: जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को देख भड़के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version