Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दवा लेने गई नव विवाहिता का मिला शव, हत्या की आशंका

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर हाईवे के पास दवा लेने गई युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है। युवती की होली पर अपने मायके आई हुई थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद एनकाउंटर पर पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पूनम होली में अपने मायके आई हुई थी। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह बुधवार शाम घर से दवा लेने के लिए निकली थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। अगली सुबह बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर हाईवे पर स्थानीय लोगों ने एक युवती का शव पड़ा हुआ पाया। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त 22 वर्षीय पूनम के रूप में हुई। जो पास में ही एक गांव की रहने वाली थी।

एक माह पूर्व हुई थी युवती की शादी

जानकारी के मुताबिक एक माह पहले ही पूनम का विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि वह होली पर अपने मायके आई हुई थी। बुधवार की शाम को वह दवा लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। जिससे परिजनों परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। घटना के बाद बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर हाईवे पर सुबह उसका शव बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या गला घोटकर की गई है।

ये भी पढ़ेंः डाटा रिकवरी के विवाद में IT प्रोफेसर को मारी गोली, हालत गंभीर

Related posts

कांग्रेस के गढ़ अमेठी में गरजेंगे अमित शाह, रानी के लिए मांगेंगे वोट!

Sudhir Kumar
8 years ago

कुम्भ जाने वाले यात्रियों को नहीं देना होगा कोई टोल टैक्स – योगी आदित्यनाथ

Ashish Ramesh
6 years ago

CM अखिलेश के ड्रीम प्रॉजेक्ट ‘गोमती रिवर फ्रंट’ की यह हैं खास खूबियां!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version