बिहार के मुख्यमंत्री और जद यू प्रमुख नीतीश कुमार ने रविवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गोरखपुर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
न्याय के साथ विकास मूल सिद्धांत है:
- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की।
- जहाँ उन्होंने गोरखपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- बिहार का उदाहरण देते हुए नीतीश ने कहा कि, बिहार में सद्भाव का माहौल है।
- उन्होंने आगे कहा कि, न्याय के साथ विकास मूल सिद्धांत है।
- नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, विकास की किरण हर जगह पहुंचनी चाहिए।
- उन्होंने आगे कहा कि, हाशिये पर रहने वाले लोगों पर ध्यान दिया, साथ ही समाज की आधी आबादी के लिए काम किया।
- बिहार के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, बिहार में सबके कल्याण के लिए काम किया।
- नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, उन्होंने लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की।
- इसके अतिरिक्त नौंवी की छात्राओं के लिए साइकिल योजना शुरू की।
- उन्होंने आगे कहा कि, लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया, जिसके चलते बिहार में अब लड़कियां लड़कों के बराबर हैं।
- नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, बिहार में प्रेम और सद्भाव का माहौल है।
- उन्होंने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, बुनियादी ढाँचे का विकास किया, साथ ही बिहार में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार