धरती का तापमान बढ़ता जा रहा हैं, जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग व प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसलिए प्राकृतिक संतुलन को बनाएं रखने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। ये विचार नहुष संस्था के अध्यक्ष देवेश बाजपेयी ने पौधरोपण अभियान के दौरान कही।

नीम, जामुन के लगाये पौधे

  • एक-एक पेड़ के महत्व को समझकर उसका संरक्षण बहुत जरूरी है।
  • इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। पेड़ काटना जुर्म है।
  • जो व्यक्ति पौधरोपण कर इसे संरक्षित नहीं कर सकते उन्हें पेड़ काटने का भी अधिकार नहीं है।
  • ये बातें पौधरोपण अभियान के दौरान संस्था के सचिव ने कही।
  • निगोहां मे नहुष संस्था की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया।
  • इसके तहत लखनऊ रायबरेली सीमा पर टोल टैक्स के पास नीम जामुन पीपल बरगद आदि के पौधे लगाए गए।

ये भी पढ़ें :जनाजों को देख ज़िंदा हुई कांग्रेस!

  • नहुष संस्था के अध्यक्ष देवेश बाजपेयी ने बताया संस्था लखनऊ जिले के 8 ब्लाकों में पौधरोपण अभियान चला रही है।
  • उन्होंने आह्वान किया कि जीवन में हर व्यक्ति को काम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
  • साथ ही अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करने का आह्वान किया।
  • इसी क्रम में अन्य जिलों में भी  नहुष संस्था पौधे लगाएगी।
  • संस्था के सामाजिक कार्यो की सहभागिता से खुश क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों संस्था की सराहना की।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष निगोहां चैम्पियन लाल रहे ।
  • नहुष के संरक्षक सुरेंद्र दीक्षित संस्था के सयुक्त सचिव ऐडवोकेट गौरव बाजपेई, छोटू शुक्ला प्रमोद वर्मा ने भी पौधरोपण किया।
  • कार्यक्रम में पंकज भारती रोहित बीरेंद्र राघवेंद्र सिंह सर्वेश बाजपेई के साथ महेंद्र मिश्रा और आनन्द शुक्ला जी उपस्थित रहेें।

ये भी पढ़ें :फजीहत के बाद खुली नींद, BRD प्रिंसिपल निलंबित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें