उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 1 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में सपा प्रमुख, सपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्रीगण मौजूद रहे।
पूरे किये घोषणापत्र के वादे:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, उनकी सरकार ने अपने सभी घोषणापत्र के वादे पूरे कर लिए हैं।
- जिसके बाद उन्होंने मौका मिलने पर वाराणसी में भी मेट्रो चलाने की बात कही।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने कम समय में एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण कराया।
- मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, उनकी पार्टी बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही है।
- उन्होंने आगे नोटबंदी के विषय पर चर्चा की।
- जिसमें अखिलेश यादव ने कहा कि, लोगों को अपना वेतन निकालने में परेशानी हो रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, पहले केंद्र ने कहा कि, 50 दिन लगेंगे और अब कह रहे हैं कि, महीनों लगेंगे।
गोरखपुर में न बनता एम्स:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, यदि सपा जमीन न देती तो गोरखपुर में एम्स नहीं बन पाता।
- नोटबंदी पर आगे उन्होंने कहा कि, नोटबंदी को लेकर केंद्र ने जनता को उलझाने का काम किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, बैंकों की ब्रांचों में करंसी नहीं पहुँच रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार