1971 से लेकर कारगिल युद्ध तक सक्रिय रहे जनरल(रिटायर्ड) जीडी बक्शी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, जहाँ उन्होंने कहा कि, पिछले 3 दशकों से सेना को रक्षात्मक रुख अपनाने के लिए मजबूर कर के उसका मनोबल तोड़ा गया है।

एक सफ्ताह हुए सर्जिकल स्ट्राइक को, कितने न्यूक्लियर बम फोड़े गए?

  • जनरल जीडी बक्शी यूपी के गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने भारतीय सेना, पकिस्तान और देश की मोमबत्ती ब्रिगेड को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।
  • जनरल ने कहा कि, एक हफ्ता हो चुका है सर्जिकल स्ट्राइक को, कितने न्यूक्लियर बम फोड़े गए।
  • जनरल यहाँ इंडिया फर्स्ट संस्था के कार्यक्रम में आये थे, जिसमें ‘कश्मीर-समस्या व समाधान’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ था।

शास्त्री, इंदिरा और मोदी ने बढ़ाया सेना का मनोबल:

  • कार्यक्रम में जनरल बक्शी ने कहा कि, देश की सेना का मनोबल सिर्फ लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा और पीएम मोदी ने बढ़ाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जब-जब सेना के हाथ खोले गए तब हमने पाकिस्तान को सबक सिखाया है।
  • जनरल बक्शी ने आगे कि, दिल्ली में बैठी मोमबत्ती ब्रिगेड कभी न्यूक्लियर तो कभी चीन का डर सताता है।
  • उन्होंने आगे ये भी कहा कि, अब समय आ गया है की, बातचीत नहीं बल्कि चेतावनी दी जाये।
  • जीडी बक्शी ने ये भी कहा कि, सिर्फ पाकिस्तान को छूट क्यों कि, वो कभी भी आकर बम फोड़ दे।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, देश में जयचंद की एक जीन है, जो देश को कमजोर कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें