उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में आज मंत्रिमंडल विस्तार के तहत पार्टी के 5 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
नारद राय की कैबिनेट में वापसी:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।
- जिसके तहत 5 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
- गौरतलब है कि, सपा सरकार पहले मंत्रिमंडल विस्तार में सिर्फ 4 विधायकों को शामिल कर रही थी।
- जिसके बाद नारद राय को शामिल कर मंत्रिमंडल में 5 मंत्री शामिल कर लिया।
- नारद राय समेत, बलराम यादव, जियाउद्दीन रिज़वी, रविदास मेहरोत्रा और शारदा प्रताप शुक्ला आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
नहीं पहुंचेंगे शिवपाल सिंह यादव:
- सपा के मंत्रिमंडल विस्तार में सूबे के सिंचाई मंत्री और पार्टी प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव शिरकत नहीं करेंगे।
- गौरतलब है कि, बीते दिनों के घटनाक्रम में पार्टी में कौमी एकता दल के विलय न होने से शिवपाल सिंह यादव नाराज हैं, जिसके चलते वो शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में शामिल हुए 4 मंत्री:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत 5 नए मंत्री बनाये हैं।
- जिनमें से 4 मंत्रियों ने आज राजभवन में राज्यपाल राम नाईक के समक्ष शपथ ग्रहण की।
- सपा विधायक जियाउद्दीन आज समारोह में शामिल नहीं हो पाए, उन्हें 10 जुलाई को शपथ ग्रहण करायी जाएगी।
किसको मिला क्या:
कैबिनेट मंत्री: बलराम यादव, नारद राय।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार: रविदास मेहरोत्रा, शारदा प्रताप शुक्ला।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार