राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम तब हड़कंप मच गया, जब फन मॉल के पीछे जंगल में एक अधेड़ का शव फंदे से लटका (old man commits suicide) मिला। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और छानबीन के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

तहसील दिवस पर 978 प्रकरणों में से 25 प्रकरणों का निस्तारण!

क्या है पूरा मामला

  • गोमतीनगर इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लोगों ने फन मॉल के पीछे जंगल में एक 40 वर्षीय अधेड़ का शव लटका होने की सूचना दी।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
  • शव पीपल के पेड़ से लाल रंग के गमछे के सहारे लटक रहा था।

कैसरबाग बसअड्डे पर कौए ने 3 घंटे काटा हंगामा!

  • पुलिस ने शव नीचे उतार कर तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पर्ची मिली, जिसमें लिखा था कि मै शिवकुमार जुगौली में रहता है और सुशीला मेरी पत्नी है।
  • साथ ही उसके बायें हाथ पर भी पेन से शिवकुमार लिखा था।
  • पुलिस को उसके पास से एक सेलफोन मिला, जिसमें मिले नंबरों पर संपर्क किया जा रहा है।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जुगौली में रहता होगा और किसी परेशानी के चलते खुदकुशी कर ली।
  • लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले को खुदकुशी मानकर पड़ताल कर रही है।
  • उसने नीली धारीदार शर्ट और हरे-सफेद रंग का चेकदार हॉफ लोवर पहन रखा था।
  • पुलिस मौत की असली वजह जानने के लिये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

कैसरबाग बसअड्डे पर कौए ने 3 घंटे काटा हंगामा!

तीन जले शवों के अवशेष बरामद

  • प्रदेश में चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र में अंतरप्रांतीय डकैत ललित पटेल द्वारा तीन लोगों को जिन्दा जला दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
  • यह घटना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर चित्रकूट के छोटे से हिस्से में की गई है।
  • घटनास्थल जान बूझकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का बॉर्डर तय किया गया है ताकि दोनो राज्यों की पुलिस परेशान रहे और वह सकुशल बच जाए।

गैंगरेप में असफल होने पर किशोरी को जिंदा जलाया!

  • पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी एवं प्रभारी चौकी भरतकूप को सूचना मिली की भरतकूप क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के जंगल में जली हुई लाशें पड़ी हैं।
  • सूचना पर पुलिस दल रात को जंगल में गया और घटनास्थल की खोजबीन की गयी लेकिन घने जंगल एवं भौगोलिक दुर्गमता के कारण लाशों का पता नहीं चल सका।
  • उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी के अलावा क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी, प्रभारी चौकी भरतकूप, प्रभारी चौकी शिवरामपुर के अलावा अन्य पुलिस बल खोजी कुुत्तों के साथ जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया।

मुलायम के घर से बैरंग लौटा सिपाही, नोटिस तामिल नहीं!

  • इस दौरान कोल्हुआ गांव के पास स्थित पहाड़ी की ऊॅचाई पर मध्य प्रदेश के सतना जिले की सीमा से 50 मीटर की दूरी पर एक स्थान पर राख पड़ी देखी गयी।
  • नजदीक से जाकर देखने पर तीन जले हुये सिर मिले जिनकी शिनाख्त कर पाना संभव नहीं है।
  • बरामद जले अवशेषों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन की गयी।
  • इस दौरान घटनास्थल पर आये पप्पू यादव निवासी थर पहाड़ नयागांव सतना ने संभावना व्यक्त की कि प्राप्त मानव अवशेषों में से एक उसके भाई मुन्ना यादव (36) का हो सकता है।

प्रमोशन में आरक्षण अध्यादेश के विरुद्ध एक अभियान!

  • जिसे 30 जून को सुबह उसके घर से ललित पटेल के आदमी बुलाकर ले गये थे तभी से घर नहीं लौटा। इसकी सूचना थाना नयागांव सतना में दी गयी है।
  • एक अन्य व्यक्ति नत्थू प्रसाद निवासी टेढ़ी थाना नयागांव सतना ने यह संभावना व्यक्त की है कि प्राप्त मानव अवशेषो में से एक उसके भाई रामदास (35) का हो सकता है।
  • गायब रामदास रैदास की गुमशुदगी 03 जुलाई को नयागांव थाने में की गई थी।
  • पुलिस ने बताया कि इसी तरह एक मानव अवशेष के संबंध में ग्रामीणों के अनुसार इन्द्रपाल यादव (30) निवासी पथरा नयागांव सतना का हो सकता है लेकिन घटनास्थल से ऐसे कोई भी प्रमाण नहीं मिले जिसके आधार पर उक्त अपहृत एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शिनाख्त की जा सके।

वीडियो: मेट्रो प्रॉजेक्ट से जलभराव में 3 बच्चे लापता, एक की मौत पर बवाल!

  • घटना की सूचना के बाद चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के मण्डलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा जिला मजिस्ट्रेट चित्रकूट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
  • अधिकारियों को कहना है कि जिस तरह से डकैतों द्वारा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर जघन्य अपराध किए जा रहे हैं वह चिंता का विषय है।
  • पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है।
  • पुलिस ने (old man commits suicide) घटनास्थल पर मिले अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है।

अम्बेडकर नगर में 401 दलित शिक्षकों के वेतन कम किये जाने से आक्रोश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें