Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

26 जनवरी को विपक्ष की साझा रैली का मुलायम को मिला न्यौता

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए सभी राजनैतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार का लोकसभा चुनाव विपक्ष के लिए ख़ास तौर पर काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस लोकसभा चुनाव के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस चुनाव के पहले 26 जनवरी को विपक्ष की साझा रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शामिल होने की चर्चाएँ हैं।

26 जनवरी को मुंबई में होगी रैली:

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपने तैयारियां शुरू कर दी है।

इसके लिए विपक्षी दल खुद को एकजुट भी करने लगे हैं जिससे 2019 में भाजपा का मुकाबला किया जा सके।

देश के कई राजनैतिक दल 26 जनवरी को मुंबई में एक साझा रैली का आयोजन करने जा रहे हैं।

इस रैली में सभी दल भाजपा की महाराष्ट्र और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जायेगा।

संविधान बचाओ रैली में देश के कई प्रमुख नेता शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्रों से खबर है कि इस रैली में NCP के शरद पवार, समाजवादी पार्टी से मुलायम सिंह यादव शामिल होने वाले हैं।

साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, माकपा के सीताराम येचुरी, शरद यादव शामिल होंगे।

गुजरात कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवानी और पाटीदार आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल रैली में दिख सकते हैं।

इस रैली के आयोजकों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को रैली में आने का न्यौता भेजा है।

रैली पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं रैली में भाग लेंगे।

आयोजकों को रैली का विचार कुछ आईआईटी छात्रों से आया था।

 

ये भी पढ़ें : लालू प्रसाद यादव के दामाद पर कसा ED का शिकंजा

एक तरफा प्यार में प्रेमी बना रहा शादी का दबाव, दे रहा गोली मारने की धमकी

Related posts

बिजली कटौती से तंग आकर नागरिकों ने रामलीला चौराहे पर किया चक्का जाम

Short News
6 years ago

अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य चौराहों से निकली भगवा रैली, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम दिया।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

1 लाख का इनामी हेरोइन तस्कर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा

Bharat Sharma
6 years ago
Exit mobile version