उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पानी की समस्या से पीड़ित लोगों का गुस्सा जमकर फूटा। करीब 20 सालों से ये लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

जलकल विभाग में तोड़-फोड़:

  • प्रदेश के कानपुर शहर के कुली बाज़ार के लोगों ने पानी की समस्या से त्रस्त होकर जलकल विभाग पर हमला कर दिया।
  • जलकल विभाग में लोगों ने जमकर तोड़-फोड़ की।
  • इतना ही नहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों को भी मारा गया।
  • कुली बाज़ार मे पानी की समस्या करीब 22 सालों से बनी हुई है।
  • यहाँ के करीब 3,000 परिवारों को खरीद कर पीना पड़ता है।
  • सालों से शिकायत का समाधान न होने पर फूटा लोगों का गुस्सा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें