बुधवार 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में अब तक की सबसे बड़ी चूक सामने आई है, जिसके तहत भारी सुरक्षा के बीच भी यूपी विधानसभा में विस्फोटक(PETN Explosive) मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। विधानसभा में इतनी बड़ी चूक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 14 जुलाई को सुबह 10.30 बजे बैठक भी बुलाई है।
विधानसभा में टेबल के नीचे मिला था विस्फोटक(PETN Explosive):
- गुरुवार को यूपी विधानसभा में अब तक की सबसे बड़ी चूक सामने आई है।
- जिसके बाद मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया है।
- 12 जुलाई को मानसून सत्र के दौरान नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी की टेबल के नीचे विस्फोटक मिला था।
- फॉरेंसिक जांच में PETN विस्फोटक की पुष्टि की गयी है।
- गौरतलब है कि, PETN पदार्थ का प्रयोग आतंकियों द्वारा ट्रेन में धमाके के लिए किया गया था।
- ज्ञात हो कि, चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वाड भी विस्फोटक को सूंघ नहीं सका था।
विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला(PETN Explosive):
- यूपी विधानसभा में सपा विधायक की टेबल के नीचे विस्फोटक मिलने के बाद हर कोई सकते में हैं।
- वहीँ विधानसभा की सुरक्षा में सेंध का यह सबसे बड़ा मामला है।
- मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो गयी है।
- जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि, इतनी भारी सुरक्षा के बीच विस्फोटक पदार्थ विधानसभा में पहुंचा कैसे?
ये भी पढ़ें: इटावा: खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर किया हमला!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#day 3 monsoon session
#Explosive found in UP assembly
#Explosive found in UP assembly after day 3 monsoon session
#PETN explosive found
#PETN explosive found in uttar pradesh assembly
#UP assembly after day 3 monsoon session
#UP विधानसभा
#uttar pradesh assembly
#उत्तर प्रदेश
#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#लखनऊ
#विधानसभा
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार