यूपी में चुनाव के महापर्व पर वोट करने के लिए मतदाता बेताब हो रहे हैं। चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार तरह-तरह के आयोजन कर रहा है।

  • ऐसे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को पिंकाथॉन/वॉकाथान का आयोजन किया।
  • इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को नगद इनाम भी दिया गया।
  • इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अलावा एसएसपी मंजिल सैनी सहित तमाम अधिकारी और सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

देखिये पिंकाथॉन/वॉकाथान की तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”55365″]

मतदान के लिए किया गया जागरूक

  • डिप्टी कलेक्टर/सहायक नोडल अधिकारी-स्वीप डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह पिंकाथॉन/वॉकाथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • उन्होंने बताया कि यह महिलाओं के लिए एक नई पहल है।
  • महिलाओं में जागरूकता फैलाने के लिए यह रैली के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हजरतगंज, अशोक मार्ग,
  • सप्रु मार्ग, सहारागंज, नेशनल पी.जी.कॉलेज, लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से होते हुए वापस के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त हुई।

तीन आयु वर्ग की महिलाओं ने किया प्रतिभाग

  • उन्होंने बताया कि इस जागरूकता रैली में तीन आयु वर्गों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
  • इसके अलावा दिव्यांग बालिका/महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया।
  • इस कार्यक्रम के प्रयोजक इण्डियन इन्डस्ट्रीज एशोसियेशन, कोका कोला एवं फीवर 104 एफएम थे।
  • इन्डियन इन्डस्ट्रीज एसोशिएसन के सौजन्य से 18 वर्ष तक की प्रतिभागी महिलाओं के लिए नगद पुरूस्कार प्रथम 5100,
  • द्वितीय 2100 एवं तृतीय 1100 दिया गया।
  • इसके अलावा 19 से 40 वर्ष ,40 वर्ष से अधिक व दिव्यांग बालिका/महिलाओं को भी 3-3 पुरूस्कार दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें