प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत मेरठ जिले के दौरे पर थे, इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 5 फरवरी को भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। रविवार को अपने दौरे के चलते पीएम मोदी सूबे के अलीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे।
2 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 5 फरवरी को यूपी के दौरे पर हैं।
- अपने दौरे के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ पहुंचेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अलीगढ़ में रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
- पीएम मोदी रैली स्थल पर करीब दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ़ रैली शहर के नुमाइश मैदान में आयोजित की गयी है।
तैयारियां जोरों पर:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अलीगढ़ के दौरे पर हैं।
- जिसके तहत अलीगढ़ शहर के नुमाइश मैदान में सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।
- पीएम मोदी के सुरक्षा कारणों के चलते नुमाइश मैदान और उसके आस-पास के इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है।
- वहीँ रैली की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं।
शनिवार को पहुंचे थे मेरठ:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे के चलते मेरठ जिले में पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने भाजपा की विजय शंखनाद महारैली को संबोधित किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार