हाल ही में दिल्ली स्थित रामजस कॉलेज में देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के दौरान ABVP और AISA के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद देश एक बार फिर से राष्ट्रीयता के मुद्दे पर दो फाड़ हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक कार्टून को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता आई.पी. सिंह FIR दर्ज कराने के लिए पहुंचे हैं।

विभूतिखंड थाने पहुंचे आई.पी. सिंह:

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता आई.पी. सिंह गुरुवार 2 मार्च को विभूतिखंड थाने पहुंचे थे।
  • आई.पी. सिंह सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक कार्टून को लेकर FIR दर्ज कराने पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने मामले की तहरीर दी।
  • गौरतलब है कि, कार्टून रामजस कॉलेज में ABVP और AISA के बीच हुए संघर्ष पर बनाया गया था।
  • कार्टून में कुछ लोगों द्वारा एक महिला के साथ ज़बरदस्ती की जा रही है।
  • वहीँ कार्टून बनाने वाले ने उन सभी को पीएम मोदी की शक्ल दी है।
  • साथ ही उनमें से एक पर ABVP लिखा हुआ है।
  • इस कार्टून के माध्यम से क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त,
  • फोगट बहनों, अभिनेता रणदीप हुड्डा आदि को निशाना बनाया गया है।
  • गौरतलब है कि, रामजस कॉलेज में देशविरोधी नारों पर इन सभी दिग्गजों ने अपना रोष व्यक्त किया था।
  • जिसके बाद से इन दिग्गजों को सोशल मीडिया पर ABVP का विरोध कर रहे गुटों की नाराजगी को झेलना पड़ा था।
  • मामले की गंभीरता को ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ की आड़ में छुपा दिया गया है।
  • ज्ञात हो कि, गुरमेहर कौर द्वारा किये गए ट्वीट के विरोध के बाद कई जानी-मानी हस्तियाँ गुरमेहर के सपोर्ट में आई थी।
  • जबकि वीरेन्द्र सहवाग समेत फोगट बहनों, योगेश्वर दत्त आदि ने ABVP को इस मामले में सपोर्ट किया था।

महिला अधिकारों का हनन:

  • रामजस कॉलेज मामले में ABVP के खिलाफ जो कार्टून बनाया गया है।
  • उसमें समाज के भीतर महिला अधिकारों की धज्जियों को उड़ाकर रख दिया गया है।
  • एक महिला के अधिकारों के हक़ के लिए खड़े होने वाले ऐसी हरकतें कर अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति करते नजर आ रहे हैं।
  • कार्टून के माध्यम से उन सभी को निशाना बनाया गया है, जिन्होंने देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज़ उठाई।
  • जिसमें देश के लिए पदक लाने वाली फोगट बहनें भी शामिल हैं।
  • जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने तो गुरमेहर का विरोध करने पर फोगट बहनों को ‘अनपढ़’ कह दिया था।

प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान:

  • रामजस कॉलेज के झगड़े पर बने एक कार्टून में 4 लोगों को एक महिला के साथ ज़बरदसती करते दिखाया गया है।
  • साथ ही उन सभी को पीएम मोदी की शक्ल दी गयी है।
  • जो कि सीधे तौर पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आपत्तिजनक ‘कार्टून चित्र’:

  • बीते कुछ दिनों पहले दिल्ली स्थित रामजस कॉलेज में AISA ने देश विरोधी नारे लगाये गए थे।
  • ज्ञात हो कि, ऐसा पहले भी जेएनयू में हो चुका है।
  • देश विरोधी नारों पर ABVP के एक गुट ने आपत्ति जाहिर की।
  • जिसके बाद AISA और ABVP के गुटों के बीच झड़प हो गयी।
  • इस झगड़े में शहीद कैप्टेन मंदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर इस झगड़े के लिए ABVP को दोषी ठहराया।
  • साथ ही गुरमेहर ने ये भी लिखा था कि, उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा था।
  • जिसके बाद ऐसा कहा गया कि, गुरमेहर को ABVP के किसी छात्र ने गैंगरेप कराने की बात कही है।
  • गौरतलब है कि, गुरमेहर कौर दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।
  • यह आपत्तिजनक कार्टून इसी के आधार पर बनाया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें