प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने पिछले 700 साल से चली आ रही रामलीला का मंचन देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

आतंकवाद पर बोले पीएम:

  • कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रामलीला की थीम आतंकवाद पर संबोधन किया।
  • जिसमे उन्होंने कहा कि, आतंकवाद मानवता का दुश्मन है।
  • पीएम ने आगे पूछा कि, आतंकवाद से सबसे पहले कौन लड़ा? कोई सैनिक था?
  • उन्होंने जवाब दिया कि, आतंकवाद से सबसे पहले जटायु ने लड़ाई लड़ी थी।
  • पीएम ने कहा कि, हम देश की सुरक्षा में जटायु की भूमिका अदा कर सकते हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, अगर देश में सब लोग चौकन्ने हो जाएँ तो आतंकवादी कुछ नहीं कर पाएंगे।
  • 26/11 पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि, 26/11 के बाद दुनिया ने जाना की आतंकवाद भयावह है।

पाकिस्तान पर हमला:

  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए पाकिस्तान पर भी हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, आतंकवाद को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
  • साथ ही पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि, जो लोग आतंकवाद को पालते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।
  • इस दौरान पीएम मोदी ने सीरिया में बढ़ते आतंकवाद का भी जिक्र किया।

बेटी बचाओ पर बोले पीएम:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बेटी बचाओ पर जोर देते हुए कहा कि, हम आज भी कितनी ही सीताओं का क़त्ल कर देते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम सीता माँ का अपहरण करने वाले रावण को हर साल जलाते हैं।
  • पीएम ने ये भी कहा कि, हम अपने घर में पैदा होने वाली सीताओं की भी वैसे ही रक्षा करें।
  • कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बेटे और बेटी में फर्क न करने की भी बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें