उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी पार्टियाँ चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरेंगे हुंकार:

  • यूपी विधानसभा चुनाव की शुरूआत होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है।
  • ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपने प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं।
  • जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को गाजियाबाद में रैली का आयोजन किया है।
  • रैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

गाजियाबाद में विजय शंखनाद रैली:

  • भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के तहत गाजियाबाद में विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया है।
  • इस रैली का संबोधन भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे।
  • पीएम मोदी की यह रैली गाजियाबाद के कमला नेहरु नगर में केन्द्रीय विद्यालय के सामने स्थित मैदान में आयोजित की गयी है।
  • प्रधानमंत्री मोदी करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
  • गाजियाबाद में रैली के चलते आम जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

होगी ऐतिहासिक रैली:

  • भारतीय जनता पार्टी के दावों के मुताबिक गाजियाबाद की यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है।
  • साथ ही भाजपा का मानना है कि, विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक होगी।
  • रैली में पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा और जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें