प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन महारैली’ के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
‘भीम’ एप्प के बारे में चर्चा:
- पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे भीम एप्प के बारे में चर्चा की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, अभी दो दिन पहले एक आर्थिक कारोबार के लिए भीम एप्प लांच किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, भीम नाम इसलिए रखा क्योंकि आर्थिक चिंतन में बाबा साहब को महारत हासिल थी।
- साथ ही पीएम ने जानकारी दी कि, बाबा साहब रिज़र्व बैंक के प्रणेता थे।
मायावती पर हमला:
- प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आगे बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, बाबा साहब का नाम लेता हूँ तो किसी के पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं।
- साथ ही पीएम ने अनुरोध किया कि, आप सभी भीम एप्प डाउनलोड करें।
यूपी की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है:
- प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, यूपी की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और परिवर्तन निश्चित है।
- जिसके बाद आगे संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला किया।
ये भी पढ़ें: सिर्फ भाजपा ही उत्तर प्रदेश को बचा सकती है- पीएम मोदी
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार