प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन महारैली’ में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

15 लाख लोगों के पहुँचने का दावा:

  • भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लखनऊ में ‘परिवर्तन महारैली’ का आयोजन किया है।
  • जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
  • पीएम मोदी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।
  • भाजपा की इस महारैली को आगामी विधानसभा चुनाव के तहत शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
  • वहीँ भारतीय जनता पार्टी ने रैली में 15 लाख लोगों के आने का दावा किया है।
  • इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, पीएम मोदी रैली के तहत उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल भी फूंक सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को लखनऊ में परिवर्तन महारैली के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
  • इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भी मौजूद रहेंगे।
  • इसके अलावा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
  • इसके अलावा पीएम मोदी कार्यक्रम में अपने विरोधियों पर भी हमला करेंगे।
  • जिसमें समाजवादी पार्टी प्रमुखता से रह सकती है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का लखनऊ दौरा, ‘परिवर्तन महारैली’ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें