प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने पिछले 700 साल से चली आ रही रामलीला का मंचन देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

भाजपा नेताओं के साथ, कई वीवीआईपी भी मौजूद रहे:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने लखनऊ के ऐशबाग के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन देखा।
  • इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • कार्यक्रम में कई वीवीआईपी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
  • ऐशबाग रामलीला कार्यक्रम में सपा प्रमुख की बहू अपर्णा यादव भी मौजूद रहीं।

पीएम के संबोधन की ख़ास बातें:

  • मंगलवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • कार्यक्रम के संबोधन की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘जय श्री राम’ के साथ की।
  • जिसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
  • पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, ये मेरा सौभाग्य है कि, आज मुझे इस अतिप्राचीन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भारत का यह ऐसा भू-भाग है, जिसमें राम और कृष्ण का जन्म हुआ था।
  • पीएम ने आगे कहा कि, ऐसी धरती पर दशहरे के पर्व पर आकर नमन कर पाना सौभाग्य की बात है।
  • दशहरे के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, दशहरा अँधेरे पर उजाले का प्रतीक है।
  • उन्होंने सभी मौजूद लोगों से रावण दहन के साथ ही अपने अन्दर की बुराईयों को भी जलाने की बात कही।
  • पीएम ने कहा कि, दशहरे का मतलब ‘दस हरा’, जिसका मतलब अपने अन्दर की दस बुराईयों को समाप्त करें।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, अपने अन्दर के रावण को खत्म करके देश को आगे बढ़ाना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें