उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में महिलाओं का उत्पीड़न लगातार जारी है यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अलीगढ़ जिले का है यहां एक महिला होमगार्ड ने पुलिस विभाग के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- महिला होमगार्ड इस दीवान से इतना पीड़ित है कि उसने रोते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तक बात पहुंचाने की अपील की है।
- महिला होमगार्ड का कहना है कि यह दिवान कई लोगों का उत्पीड़न कर रहा है।
महिला होमगार्ड ने सुनाई दीवान की दास्तान
- वीडियो में दिख रही महिला होमगार्ड अपना नाम सुशीला देवी और खुद को होमगार्ड बता रही है।
- उसका आरोप है कि दीवान सूबेदार सिंह उसे बहुत परेशान करते हैं।
- महिला का आरोप है दिवान ड्यूटी के समय उससे बर्तन धुलवाते हैं।
- मना करने पर उसे मारा और फटकारा इससे वह काफी आहत है।
- पीड़िता का कहना है कि दिवान सिर्फ उसे नहीं कई लोगों को परेशान कर रहा है।
- इसकी शिकायत पीड़िता ने मेरठ के कप्तान से की तो उन्होंने दीवान को फटकारते हुए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया।
- पीड़िता ने कहा कि कप्तान ने कहा है कि दिवान सुधर जाये नहीं तो उसे सस्पेंड कर दिया जायेगा।
- हालांकि इस दौरान पीड़िता फफक कर रोते हुए बोली कि उसकी आवाज मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा दी जाये।
- ताकि और कोई महिला इस दीवान के उत्पीड़न का शिकार ना हो सके।
- बता दें कि मुख्यमंत्री सहित डीजीपी सुलखान सिंह ने भी पुलिसकर्मियों को सुधरने के निर्देश दिए हैं लेकिन यह लापरवाह वर्दीधारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
https://youtu.be/U_OD3tttuQU
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.