Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

‘कैदी की किताब’ के विमोचन में जाने से पहले ‘नेता जी’ ‘थिंक विथ मी’!

रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सहारा प्रमुख सुब्रत राय की किताब ‘थिंक विथ मी’ का विमोचन किया जायेगा। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम लखनऊ के ताज होटल में आयोजित किया गया है। वहीँ सहारा प्रमुख की किताब के विमोचन कार्यक्रम में कई बड़ी-बड़ी हस्तियाँ भी शामिल होंगी, जिनमें सूबे के राजनीतिक दलों के नेता भी प्रमुखता से शामिल हैं।

सहारा प्रमुख ने ‘तिहाड़’ में लिखी है ‘थिंक विथ मी’:

सहारा प्रमुख सुब्रत राय जो कि, आम जनता के 24 हजार करोड़ के देनदार के मामले में तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, रविवार को उनकी किताब का विमोचन किया जायेगा। यह किताब सुब्रत राय ने अपने जेल प्रवास के दौरान लिखी है।

सुब्रत राय की किताब के विमोचन कार्यक्रम में कई बड़ी-बड़ी हस्तियाँ शामिल होंगी। जिसमें राजनीतिक दलों के कई गणमान्य व्यक्तित्व भी कार्यक्रम में ‘अपनी शोभा’ बढ़वाएंगे।

कार्यक्रम में पहुँचने के लिए सपा, कांग्रेस और भाजपा में होड़:

सुब्रत राय के किताब विमोचन के कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के गणमान्य नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में किसी एक विशेष दल के नेता ही नहीं बल्कि सभी दलों के नेता शामिल होंगे। जिसमें भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेता शामिल हैं।

सभी दलों के राजनेता इस ‘चिंतन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अब सवाल ये उठता है कि, एक संभ्रांत व्यक्ति जिसने आम जनता को करीब 24 हजार करोड़ का चूना लगाया है, उसकी पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नेतागण अपनी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर सूबे की जनता को क्या सन्देश देना चाहते हैं?

यही कि, जिस जनता की तकलीफों का गाना गा-गा कर नेता अपना वोटबैंक बनाते हैं, उसी जनता की तकलीफों को ठेंगा दिखाकर अपनी ‘मनीबैंक’ की राजनीति को भी समकक्ष जिंदा रखते हैं। देश की न्यायपालिका और आम जनता की नज़रों में जो अपराधी है, उसको इस स्तर पर राजनीति के गणमान्यों का समर्थन यह बताता है कि, नेता आम जनता की तकलीफ को लेकर कितनी भी बात करें, लेकिन वो सदा ही एक बड़े उद्योगपति की जेब में रहते हैं।

Related posts

वाराणसी-महिला ने फाँसी लगाकर की आत्हत्या

kumar Rahul
7 years ago

कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सिपाही का हॉस्टल में मिला शव

Sudhir Kumar
6 years ago

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पूरी की VC, सभी डीएम को दिए गए ये निर्देश!

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version